ePaper

जोड़ाबागान : बाइक टैक्सी पर बैग ले जाने को लेकर हुआ विवाद, चालक ने यात्री को पीटा

Updated at : 01 Sep 2025 1:38 AM (IST)
विज्ञापन
जोड़ाबागान : बाइक टैक्सी पर बैग ले जाने को लेकर हुआ विवाद, चालक ने यात्री को पीटा

एप आधारित बाइक टैक्सी चालक के साथ यात्री का सामान ले जाने को लेकर हुए दोनों में विवाद हो गया. घटना शनिवार रात जोड़ाबागान थाना क्षेत्र के रवींद्र सरणी में हुई.

विज्ञापन

जोड़ाबागान थाना क्षेत्र स्थित रवींद्र सरणी में शनिवार रात की घटना

दोनों पक्षों ने थाने में दर्ज करायी शिकायत

संवाददाता, कोलकाताएप आधारित बाइक टैक्सी चालक के साथ यात्री का सामान ले जाने को लेकर हुए दोनों में विवाद हो गया. घटना शनिवार रात जोड़ाबागान थाना क्षेत्र के रवींद्र सरणी में हुई. बात इतनी बढ़ गयी कि कथित रूप से बाइक चालक ने यात्री की सरेआम पिटाई कर दी. घटना के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करायी है.क्या है मामलाप्राथमिक जानकारी के अनुसार, घायल यात्री सम्राट दास रवींद्र सरणी में स्टील के बर्तनों के व्यापारी हैं. उन्होंने शनिवार शाम लगभग 7:30 बजे अपने एक पुराने ग्राहक के लिए नारकेलडांगा जाने के दौरान एक बाइक टैक्सी बुक की थी. ग्राहक के पास बर्तनों से भरा एक बड़ा बैग था, जिसे लेकर वह बाइक में बैठना चाहता था. बाइक चालक ने इस भारी बैग को ले जाने से इनकार कर दिया और कहा कि वह केवल यात्री को ही लेकर जा सकता है, सामान नहीं. इस पर सम्राट ने सुझाव दिया कि यदि चालक को आपत्ति है, तो वह स्वयं राइड रद्द कर दे ताकि सम्राट के खाते से रद्दीकरण शुल्क न कटे. लेकिन चालक ने बुकिंग रद्द करने से इनकार कर दिया.इसी बात को लेकर दोनों के बीच बहस शुरू हुई, जो देखते ही देखते हाथापाई में बदल गयी. शिकायत के अनुसार, बाइक चालक ने सम्राट दास पर हमला कर दिया और उन्हें आंख पर मुक्का मारा, जिससे वह घायल हो गये. घटना के बाद स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप से दोनों को जोड़ाबागान थाने ले जाया गया. वहां दोनों ने एक-दूसरे पर मारपीट के आरोप लगाते हुए लिखित शिकायत दर्ज करायी.पुलिस ने बताया कि दोनों पक्षों की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और घटना की जांच की जा रही है. यह भी पता लगाया जा रहा है कि मारपीट पहले किसने शुरू की और घटनास्थल पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों के बयान भी लिये जा रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AKHILESH KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By AKHILESH KUMAR SINGH

AKHILESH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola