जिला माध्यमिक शिक्षक संघ की बैठक में नये सदस्यों को जोड़ने व शिक्षकों की समस्याओं पर हुई चर्चा

Published by : AMLESH PRASAD Updated At : 01 Sep 2025 10:07 PM

विज्ञापन

जिला माध्यमिक शिक्षक संघ भवन में जिले के प्रधानाध्यापक एवं अनुमंडल सचिव, प्रखंड सचिव की बैठक उमानंद चौधरी की अध्यक्षता में हुई.

विज्ञापन

बेगूसराय. जिला माध्यमिक शिक्षक संघ भवन में जिले के प्रधानाध्यापक एवं अनुमंडल सचिव, प्रखंड सचिव की बैठक उमानंद चौधरी की अध्यक्षता में हुई. अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में जिला अध्यक्ष उमानंद चौधरी ने जिला माध्यमिक शिक्षक संघ की गौरवशाली अतीत की चर्चा करते हुए सभी सदस्यों को आह्वान किया कि सब मिलकर नये साथियों को भी संघ से जोड़ने का प्रयास करें. बैठक में कई बिंदुओं पर चर्चा हुई तथा प्रस्ताव पारित किये गये. जिसके तहत बेगूसराय जिले के सभी उत्क्रमित उच्च विद्यालय में हो रही समस्याओं के निराकरण पर विचार विमर्श एवं पांच सितंबर के शिक्षक दिवस के कार्यक्रम को सफल आयोजन पर विचार गया. शिक्षकेत्तर कर्मचारियों के सदस्यता अभियान शुरू करने, जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय में जिले के माध्यमिक, उच्च विद्यालयों के शिक्षकों, पुस्तकालयाध्यक्षों तथा शिक्षकेत्तर कर्मचारियों के लंबित समस्याओं के निराकरण नहीं होने पर आंदोलन करने पर विचार किया गया. बैठक में बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के उपाध्यक्ष डॉ सुरेश प्रसाद राय ने कहा कि जब उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालयों में स्थाई प्रधानाध्यापक की नियुक्ति हो गयी है तथा माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक के शिक्षक कार्यरत हैं, बच्चे नामांकित हैं तो उनसे मध्य विद्यालय के बच्चों को पढ़ाने का जिला शिक्षा पदाधिकारी का निर्णय समीचीन नहीं है. जिला शिक्षा पदाधिकारी को फिर से इसकी समीक्षा करनी चाहिए. अधिकांश प्रधानाध्यापकों को संपूर्ण प्रभार नहीं पर भी चिंता की तथा जिला शिक्षा पदाधिकारी बेगूसराय से अनुरोध किया कि अविलंब प्रभार के आदान-प्रदान के लिए सख्त आदेश निर्गत करें. साथ ही साथ ऐसे प्रधानाध्यापकों के वेतन भुगतान की प्रक्रिया को भी गति प्रदान करें. बैठक में जिला सचिव रणजीत कुमार, सदस्य राज्य कार्य समिति डॉ सुदर्शन कुमार, संयुक्त सचिव डॉ अर्चना, गणेश झा, सुशील कुमार चौधरी, अपूर्व घोष, अविनाश शास्त्री, प्रधानाध्यापक प्रज्ञा, सुबोध कुमार, वरुण कुमार, रंजू कुमारी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMLESH PRASAD

लेखक के बारे में

By AMLESH PRASAD

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola