Dhanbad News : पुल की गार्डवाल धंसने के मामले में विभाग दोषी : सांसद

Updated:
विज्ञापन

<P>Dhanbad News : जमुनिया नदी में मुख्यमंत्री ग्राम सेतु योजना से माटीगढ़ा श्रमिक कॉलोनी सेक्टर-7 एवं घुटवे के बीच नवनिर्मित 133 मीटर पुल की गार्डवाल एवं एप्रोच रोड के धंसने

विज्ञापन

Dhanbad News : जमुनिया नदी में मुख्यमंत्री ग्राम सेतु योजना से माटीगढ़ा श्रमिक कॉलोनी सेक्टर-7 एवं घुटवे के बीच नवनिर्मित 133 मीटर पुल की गार्डवाल एवं एप्रोच रोड के धंसने के मामले को गिरिडीह सांसद सीपी चौधरी ने गंभीरता से लिया है. उन्होंने कहा कि काम घटिया स्तर पर हुआ है. हवा पानी से गार्डवाल व एप्रोच रोड धंसता है तो इसके लिए विभाग दोषी है. विकास के नाम पर झारखंड में लूट मची हुई है. इसकी उच्चस्तरीय जांच होगी. शनिवार को सांसद के दिशा-निर्देश पर उनके जिला प्रतिनिधि सुभाष रवानी ने निरीक्षण करने के बाद वहां की स्थिति का जायजा लिया.

प्रखंड प्रमुख ने की विभाग में शिकायत

इधर, प्रखंड प्रमुख गीता देवी ने लगभग छह करोड़ की लागत से बने पुल की गार्डवाल एवं एप्रोच रोड के धंसने के बाद जांचोपरांच कार्रवाई के लिए आवेदन ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल विभाग को दिया.

विभाग ने शुरू की मरम्मत

इधर, घटना के दूसरे ही दिन शनिवार को कार्यपालक अभियंता नरेंद्र कुमार की देखरेख में प्रीति इंटरप्राइजेज एजेंसी ने मरम्मत कार्य शुरू दिया है. जेसीबी से मलबा हटाया जा रहा है. अभियंता ने कहा कि गार्डवाल एवं एप्रोच रोड का निर्माण फिर अच्छी गुणवत्ता वाली सामग्री का उपयोग कर सही तरीके से कि कराया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
NARAYAN CHANDRA MANDAL

लेखक के बारे में

By NARAYAN CHANDRA MANDAL

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola