Dhanbad News: घर में घुस कर निजी कंपनी के अभियंता को पीटा, लूटपाट

Updated:
विज्ञापन

Dhanbad News: अदानी एसीसी सीमेंट फैक्टरी सिंदरी में कार्यरत मेसर्स पिकासोना इंटरप्राइजेज कंपनी के सिविल अभियंता देवजीत पाल के रोहड़ाबांध स्थित आवास में शनिवार की रात कुछ लोगों ने घुस

विज्ञापन

Dhanbad News: अदानी एसीसी सीमेंट फैक्टरी सिंदरी में कार्यरत मेसर्स पिकासोना इंटरप्राइजेज कंपनी के सिविल अभियंता देवजीत पाल के रोहड़ाबांध स्थित आवास में शनिवार की रात कुछ लोगों ने घुस कर गाली-गलौज करते हुए उनकी पिटाई कर दी. श्री पाल के अनुसार उनके रूम पार्टनरों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, तो आरोपियों ने उनलोगों के साथ भी मारपीट की. 50 हजार रुपये रंगदारी देने की मांग की. आरोपी अलमारी से 50 हजार रुपये लूट कर ले गये. इस संबंध में भुक्तभोगी श्री पाल ने रविवार को सिंदरी थाना में कंपनी के पूर्व कर्मी मदन लाल प्रसाद और कुछ अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. सिंदरी पुलिस ने घटना की छानबीन शुरू कर दी है.

विज्ञापन
OM PRAKASH RAWANI

लेखक के बारे में

By OM PRAKASH RAWANI

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola