Deoghar news : प्रैक्टिकल में कम अंक मिलने पर अभाविप ने प्रिंसिपल को छात्रों की समस्याओं से कराया अवगत

Updated:
विज्ञापन
Deoghar news :  प्रैक्टिकल में कम अंक मिलने पर अभाविप ने प्रिंसिपल को छात्रों की समस्याओं से कराया अवगत

वरीय संवाददाता, देवघर. जैक द्वारा जारी इंटरमीडिएट साइंस व कॉमर्स के रिजल्ट में देवघर कॉलेज के छात्रों को प्रैक्टिकल में काफी कम अंक मिले हैं. इसका रिजल्ट के पर्सेंटाइल पर

विज्ञापन

वरीय संवाददाता, देवघर. जैक द्वारा जारी इंटरमीडिएट साइंस व कॉमर्स के रिजल्ट में देवघर कॉलेज के छात्रों को प्रैक्टिकल में काफी कम अंक मिले हैं. इसका रिजल्ट के पर्सेंटाइल पर भी काफी असर पड़ा है. इस मुद्दे को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद(अभाविप) के कालेज संयोजक गौरव राज ने देवघर कॉलेज इकाई के साथ प्राचार्य डॉ अखिलेश कुमार व संबंधित विषय के शिक्षक से मिलकर वार्ता की. प्राचार्य ने इस समस्या का जल्द समाधान करने का आश्वासन दिया और अगले साल से रिजल्ट का प्रतिशत बेहतर होने की संभावना जतायी. कॉलेज अध्यक्ष सौरभ सिंह ने कहा कि इस प्रकार से अगर छात्र को चिह्नित करके नंबर उन्हीं को दिया जायेगा कि जो हमारे संस्थान में कोचिंग करते हैं. वहीं आरोप भी लगाया कि यदि शिक्षक प्रैक्टिकल में पैसे लेकर कुछ खास को ही नंबर देंगे, तो कॉलेज में अनिश्चितकालीन तालाबंदी कर दी जायेगी. अभाविप के प्रतिनिधिमंडल में गौरव झा, अभिनव मिश्रा, तुषार सिंह, कॉलेज मीडिया प्रभारी प्रीतम राय, सुजीत कुमार, सूरज कुमार, मोनू कुमार, अभिषेक कुमार, राहुल कुमार ,दीपक कुमार, अनिकेत कुमार, सुनील कुमार, सेजल शर्मा, अंजलि कुमारी आदि छात्र-छात्राएं उपस्थित थीं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
अजय कुमार यादव

लेखक के बारे में

By अजय कुमार यादव

राजेंद्र प्रसाद यूनिवर्सिटी, मुंबई से पीजी डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन की अर्हता हासिल है. प्रभात खबर से जुड़ कर बीते 21 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम किया है. फिलहाल प्रभात खबर देवघर यूनिट में वरीय संवाददाता के पद पर कार्यरत हूं. अपराध, शिक्षा, बिजली व खेल के क्षेत्र की लंबे समय से रिपोर्टिंग की है. मगर खेल के क्षेत्र में रिपोर्टिंग का अपना विशेष अनुभव है. इस दौरान कई राष्ट्रीय, अंतराष्ट्रीय खिलाड़ियों से रूबरू होकर उनका साक्षात्कार करने का अनुभव रहा है.
इ-मेल पता= [email protected]

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola