Deoghar news : जंगल में बैठे दो भाइयों ने साइबर ठगी की वारदात की, पुलिस ने पकड़ा

Updated:
विज्ञापन
Deoghar news : जंगल में बैठे दो भाइयों ने साइबर ठगी की वारदात की, पुलिस ने पकड़ा

वरीय संवाददाता, देवघर. देवघर पुलिस को एक बार फिर साइबर अपराधियों के खिलाफ सफलता मिली है. गुप्त सूचना के आधार पर साइबर थाने की विशेष टीम ने सारठ थाना क्षेत्र

विज्ञापन

वरीय संवाददाता, देवघर. देवघर पुलिस को एक बार फिर साइबर अपराधियों के खिलाफ सफलता मिली है. गुप्त सूचना के आधार पर साइबर थाने की विशेष टीम ने सारठ थाना क्षेत्र के पुरनी करैहिया जंगल में छापेमारी कर दो साइबर आरोपियों को रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया. आरोपी फर्जी सरकारी अधिकारी बनकर आम लोगों को झांसे में लेकर ठगी की वारदात को अंजाम दे रहे थे. पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की पहचान खागा थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव निवासी सगे भाई सेहलाब अंसारी और शमसाद अंसारी के रूप में की है. दोनों आरोपी खुद को क्रेडिट कार्ड अधिकारी, बैंक प्रतिनिधि या कस्टमर केयर अधिकारी बताकर लोगों को कॉल करते थे और केवाईसी अपडेट, पीएम किसान योजना या एसबीआइ क्रेडिट कार्ड से जुड़े फर्जी लिंक भेजते थे. पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे विभिन्न मोबाइल नंबरों से उपभोक्ताओं को कॉल कर उन्हें भ्रमित करते थे और गोपनीय बैंकिंग जानकारी हासिल करके उनके खातों से पैसा उड़ा लेते थे. पुलिस ने आरोपियों के पास से दो मोबाइल फोन और एक सिम कार्ड जब्त किया है. बरामद मोबाइल नंबरों के खिलाफ पहले से ही कई ऑनलाइन ठगी की शिकायतें दर्ज हैं. पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि जंगल क्षेत्र में कुछ लोग साइबर ठगी में लगे हुए हैं. सूचना मिलने पर विशेष छापेमारी टीम गठित की गयी. साइबर थाना के इंस्पेक्टर संतोष कुमार गुप्ता, एसआइ प्रभात कुमार और सशस्त्र बलों की संयुक्त टीम ने इलाके की घेराबंदी कर दोनों सगे भाइयों को मौके से गिरफ्तार किया. गिरफ्तार साइबर आरोपियों को पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. पुलिस अब इनके नेटवर्क और अन्य साथियों की तलाश में जुटी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
आशीष कुंदन

लेखक के बारे में

By आशीष कुंदन

आशीष कुंदन 26 वर्षों से हिंदी पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर, देवघर में वरीय संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं. इसके पूर्व हिंदुस्तान, आज सहित कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में अपनी सेवाएं दी हैं. वर्ष 2012 से वे प्रभात खबर, देवघर में क्राइम बीट की खबरों को तथ्यपरक व प्रभावी ढंग से पाठकों तक पहुंचा रहे हैं. पत्रकारिता करते हुए उन्होंने वर्ष 2015 में नालंदा ओपन यूनिवर्सिटी से बीजेएमसी की डिग्री ली. साइबर अपराध और नशे की गिरफ्त में फंसते युवाओं पर लिखी गयी उनकी एक्सक्लूसिव सीरीज स्टोरी ने न सिर्फ व्यापक चर्चा बटोरी, बल्कि संबंधित मामलों में कार्रवाई भी हुई. सधी हुई लेखन शैली, जमीनी रिपोर्टिंग और विश्वसनीय खबरों के लिए वे पत्रकारिता जगत में एक अलग पहचान रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola