Darbhanga : पांच दिनी अभियान के अंतिम दिन 11 सौ लाेगों का बना आयुष्मान कार्ड

Published by : NAVENDU SHEKHAR PA Updated At : 30 May 2025 6:49 PM

विज्ञापन

Darbhanga : मनीगाछी. प्रखंड के सभी पंचायतों में मेगा अभियान चलाकर योग्य व पात्र लाभुकों का आयुष्मान कार्ड बनाये जाने के पांचवे दिन शुक्रवार को 11 सौ लोगों का कार्ड

विज्ञापन

Darbhanga : मनीगाछी. प्रखंड के सभी पंचायतों में मेगा अभियान चलाकर योग्य व पात्र लाभुकों का आयुष्मान कार्ड बनाये जाने के पांचवे दिन शुक्रवार को 11 सौ लोगों का कार्ड बनाया गया. बीडीओ डीएल यादव ने बताया कि तीन दिवसीय मेगा अभियान को बढ़ाकर पांच दिवसीय कर दिया गया. अंतिम दिन समाचार लिखे जाने तक कार्ड बनाने का काम चल रहा था. उन्होंने बताया कि प्रखंड के सभी बीएलओ, पीडीएस दुकान, 12 पंचायत रोजगार सेवक, 12 आवास सहायक, 22 स्वच्छता पर्यवेक्षक द्वारा पात्र लाभुकों का आयुष्मान कार्ड बनाया गया है. वहीं विकास मित्र, आशा कार्यकर्ता एवं टोला सेवकों द्वारा लोगों को मोबिलाइज किया गया. 70 वर्ष से अधिक उम्र के सभी लोगों का चाहे उनकी सामाजिक-आर्थिक स्थिति कुछ भी हो, उनका आयुष्मान वय वंदना कार्ड बनाया जा रहा है. सभी आयुष्मान कार्डधारियों का सलाना पांच लाख रुपये तक का इलाज मुफ्त में किया जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
NAVENDU SHEKHAR PA

लेखक के बारे में

By NAVENDU SHEKHAR PA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola