चोरी गयी बाइक बरामद, दो चोर गिरफ्तार

Edited by VIKASH KUMAR
Updated:
विज्ञापन

# # मामले में एक आरोपित पहले भी जा चुका है जेल प्रतिनिधि, रामगढ़ पांच मई को थाना क्षेत्र के डहरक गांव के एक घर के सामने से

विज्ञापन

# # मामले में एक आरोपित पहले भी जा चुका है जेल प्रतिनिधि, रामगढ़ पांच मई को थाना क्षेत्र के डहरक गांव के एक घर के सामने से चोरी गयी बाइक पुलिस ने खोरहरा नहर के समीप से बरामद की है. साथ ही दो चोरों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपित गोडसरा गांव निवासी कृपाल चौधरी व रामगढ़ निवासी रौशन शर्मा शामिल बताये जाते हैं. ज्ञात हो कि डहरक गांव निवासी राहुल कुमार ने बाइक चोरी की प्राथमिकी दर्ज करायी थी. थाना अध्यक्ष राजू कुमार ने बताया कि चोरी गयी बाइक बरामद कर ली गयी है. दो चोर को गिरफ्तार किया गया है. इस मामले में एक आरोपित पहले भी जेल जा चुका है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIKASH KUMAR

लेखक के बारे में

By VIKASH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola