ePaper

मतदाता सूची में 25 सितंबर तक किया जायेगा दावा आपत्ति का निष्पादन

Updated at : 01 Sep 2025 7:20 PM (IST)
विज्ञापन
मतदाता सूची में 25 सितंबर तक किया जायेगा दावा आपत्ति का निष्पादन

समाहरणालय स्थित मंत्रणा कक्ष में विशेष गहन पुनरीक्षण 2025 के निमित्त सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ भारत निर्वाचन आयाेग निर्वाचक सूची के विशेष प्रेक्षक भरत खेड़ा की अध्यक्षता में बैठक की गयी

विज्ञापन

राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ विशेष प्रेक्षक भरत खेड़ा ने की बैठक

राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने कहा- विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य से हैं संतुष्ट

लखीसराय. समाहरणालय स्थित मंत्रणा कक्ष में विशेष गहन पुनरीक्षण 2025 के निमित्त सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ भारत निर्वाचन आयाेग निर्वाचक सूची के विशेष प्रेक्षक भरत खेड़ा की अध्यक्षता में बैठक की गयी. जिसमें डीएम मिथिलेश मिश्र ने बताया कि विशेष गहन पुनरीक्षण जो गत 25 जून 2025 से शुरू हुआ था, इस कार्यक्रम के प्रथम चरण में 25 जून 26 जुलाई तक सभी मतदाताओं द्वारा गणना प्रपत्र जमा करना था, इसके पश्चात 01 अगस्त को मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशित किया गया, जिसमें एक सितंबर तक दावा आपत्ति की अवधि निर्धारित थी. वहीं अब 25 सितंबर तक प्राप्त दावा/ आपत्तियों का निष्पादन किया जायेगा व अंतिम रूप से मतदाता सूची का प्रकाशन दिनांक 30 सितंबर को किया जायेगा. बैठक में डीएम द्वारा पीपीटी के माध्यम से विशेष प्रेक्षक भरत खेड़ा को लखीसराय जिला में विशेष गहन पुनरीक्षण 2025 के अभी तक संपन्न सभी चरणों से अवगत कराया गया. डीएम ने बताया कि लखीसराय जिला में दिनांक एक अगस्त को प्रकाशित प्रारूप मतदाता सूची में लगभग 93 प्रतिशत लोगों के नाम शामिल हैं. विशेष प्रेक्षक भरत खेड़ा ने बताया कि प्रारूप मतदाता सूची में अगर किसी का नाम शामिल नहीं है और वे योग्य मतदाता है तो फॉर्म 06 के साथ आवश्यक दस्तावेज देखकर अपना नाम जुड़वा सकते हैं. इसी प्रकार किसी मतदाता के विवरणी में अशुद्धि को दूर करने के लिए फॉर्म 8 को भरा जा सकता है. वहीं मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों द्वारा अभी तक दावा आपत्ति से संबंधित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है. प्रेक्षक द्वारा मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से विशेष गहन पुनरीक्षण 2025 कार्य से संबंधित फीडबैक प्राप्त किया गया. राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने बताया गया कि वे लखीसराय जिला में विशेष गहन पुनरीक्षण के कार्य से संतुष्ट हैं. मौके पर एसपी अजय कुमार, अपर समाहर्ता सुधांशु शेखर, एसडीओ प्रभाकर कुमार, डीसीएलआर सीतू शर्मा, उप निर्वाचन पदाधिकारी राहुल कुमार, जिला पंचायत राज पदाधिकारी पम्मी रानी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी विनोद प्रसाद, सभी नप ईओ, सभी बीडीओ के साथ मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Rajeev Murarai Sinha Sinha

लेखक के बारे में

By Rajeev Murarai Sinha Sinha

Rajeev Murarai Sinha Sinha is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola