अरार थाना में मारपीट कर जख्मी करने का मामला दर्ज

Edited by Kumar Ashish
Updated:
विज्ञापन

हल्ला गुल्ला पर लोगों को जुटते देख सभी वहां से चले गए.

विज्ञापन

ग्वालपाड़ा अरार थाना क्षेत्र के जयरामपरसी वार्ड नंबर एक निवासी ममता देवी के साथ 22 अगस्त को घटी मारपीट की घटना को लेकर अरार थाना में मामला दर्ज कराया गया है. ममता देवी ने आरोप लगाया है कि 22 अगस्त को ममता देवी के भैंसुर विद्यानंद यादव, अनिला देवी, अनंत कुमार निवासी जयरामपरसी ने ममता के दरवाज़े आ कर खुंटा उखाड़ कर मिट्टी काटने लगा. मना करने पर सभी मिलकर मारपीट कर सर फोड़ दिया. जिससे वो बेहोश हो कर गिर गई. हल्ला गुल्ला पर लोगों को जुटते देख सभी वहां से चले गए. ग्रामीणों के द्वारा ममता देवी को पीएचसी ग्वालपाड़ा लाया गया. जहां चिकित्सकों ने ईलाज के लिए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया. ममता देवी के पति एवं लड़का गांव से बाहर रह कर काम करता है. ईलाज कराने की वजह से आवेदन देने में विलंब हुआ. अरार थानाध्यक्ष ने कहा कि मामला दर्ज कर छानबीन कि जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Kumar Ashish

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola