Bokaro News : झारखंड स्टेट जूडो चैंपियनशिप का विजेता बना बोकारो

Edited by MANOJ KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Bokaro News : चैंपियनशिप में 12 जिलों के सीनियर व जूनियर खिलाड़ी हुए शामिल

विज्ञापन

Bokaro News : डीएवी पब्लिक स्कूल सेक्टर 6 में झारखंड जूडो एसोसिएशन के तत्वावधान में बोकारो जूडो एसोसिएशन के बैनर तले चल रहे दो दिवसीय झारखंड स्टेट सब जूनियर व सीनियर जूडो चैंपियनशिप का समापन रविवार को हुआ. समापन समारोह में मुख्य अतिथि झारखंड जूडो एसोसिएशन के अध्यक्ष केएन त्रिपाठी, विशिष्ट अतिथि डीएवी सेक्टर छह की प्राचार्या अनुराधा सिंह, एसोसिएशन सचिव परीक्षित तिवारी, आरपी दुबे, डीसीएलआर बोकारो प्रभाष कुमार दत्ता, डीडीएम बोकारो शक्ति कुमार, बोकारो ओलिंपिक संघ अध्यक्ष विपिन सिंह, सचिव गोपाल ठाकुर, खेल पदाधिकारी हेमलता बूंन ने विजेता खिलाड़ियों को पदक व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया. सचिव राजीव कुमार सिंह ने बताया कि दो दिवसीय झारखंड स्टेट जूडो प्रतियोगिता के सब जूनियर कैटेगरी में बोकारो 188 अंकों व 14 गोल्ड, नौ सिल्वर नौ ब्रोंज लेकर विजेता घोषित हुआ. जबकि 41 अंकों व एक गोल्ड, दो सिल्वर सहित आठ ब्रोंज के साथ कोडरमा उपविजेता घोषित हुआ. प्रतियोगिता के सीनियर कैटेगरी में 97 अंकों व आठ स्वर्ण, चार सिल्वर, सात ब्रोंज के साथ बोकारो विजेता घोषित हुआ. वहीं 34 अंकों व चार स्वर्ण तीन सिल्वर, तीन ब्रोंज के साथ धनबाद उप विजेता घोषित हुआ. निर्णायक वीरेंद्र वर्मा, पप्पू कुमार, उज्ज्वल कुमार, आरती कुमारी, विनायक, सौरभ ठाकुर, आयुष ठाकुर, दीपक कुमार आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MANOJ KUMAR

लेखक के बारे में

By MANOJ KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola