पेड़ से टकरायी बाइक, तीन युवकों की मौत

Published by : MRIGENDRA MANI SINGH Updated At : 05 Sep 2025 9:22 PM

विज्ञापन

मौत के बाद परिजनों में मचा कोहराम

विज्ञापन

फारबिसगंज. फारबिसगंज प्रखंड के कोठीहाट से किसान चौक जाने वाले मार्ग पर शुक्रवार की देर शाम किसान चौक के समीप सड़क दुर्घटना में बाइक सवार तीन युवकों की मौत हो गयी. बताया जाता है कि किसान चौक के समीप देर शाम एक बाइक के अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा जाने से बाइक पर सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गयी, वहीं गंभीर रूप से घायल हुए दो युवकों को स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया, जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया. सड़क दुर्घटना में बाइक सवार तीनों युवक की मौत हो गयी. मृतकों में क्रमशः 25 वर्षीय इंजार पिता मो मुस्तकीम, 24 वर्षीय जासीम पिता मो मुख्तार व 26 वर्षीय साहिल पिता मुबारक तीनों मधुरा वार्ड संख्या 12 थाना जोगबनी निवासी है. मृतक तीनों युवक गैरेज का मिस्त्री था. घटना के संदर्भ में बताया जाता है कि मृतक तीनों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर अपने घर मधुरा से गढ़हा चौक स्थित गैरेज जा रहे थे. अचानक किसान चौक के समीप बाइक अनियंत्रित हो गया. मृतक जासिम का विवाह एक वर्ष पहले हुआ था. जबकि उक्त दोनों युवक अविवाहित थे. इधर घटना के बाद अस्पताल पहुंचे मृतक के परिजनों व ग्रामीणों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया. मृतक युवक के शव को लेकर अपने घर चले गये. एसडीपीओ मुकेश कुमार साहा ने बताया कि सड़क दुर्घटना में तीन युवक के मौत होने की जानकारी मिली है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MRIGENDRA MANI SINGH

लेखक के बारे में

By MRIGENDRA MANI SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola