विधाननगर की पुलिस ने रिकवर किये 1016 मोबाइल

Updated:
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल में हर वर्ष एक सितंबर को पुलिस दिवस मनाया जाता है. इस मौके पर विधाननगर पुलिस कमिश्नरेट की ओर से बड़ी पहल की जा रही है.

विज्ञापन

कोलकाता. पश्चिम बंगाल में हर वर्ष एक सितंबर को पुलिस दिवस मनाया जाता है. इस मौके पर विधाननगर पुलिस कमिश्नरेट की ओर से बड़ी पहल की जा रही है. सोमवार को विभिन्न थाना क्षेत्रों से बरामद किये गये 1016 मोबाइल फोन उनके असली मालिकों को सौंपे जायेंगे. पुलिस सूत्रों के अनुसार, मोबाइल लौटाने से पहले संबंधित मालिकों को सूचना भेजी गयी है और उन्हें पुलिस स्टेशन बुलाया जायेगा. थाना-वार रिकवरी की बात करें तो विधाननगर नॉर्थ थाना ने 75, विधाननगर ईस्ट ने 43, विधाननगर साउथ ने 45, इलेक्ट्रॉनिक्स कॉम्प्लेक्स ने 67, लेकटाउन ने 50, बागुईआटी ने 166, एयरपोर्ट ने 52, एनएससीबीआइ ने 17, नारायणपुर ने 46, राजारहाट ने 43, टेक्नोसिटी ने 47, इकोपार्क ने 124, न्यूटाउन ने 74, साइबर क्राइम थाना ने 8 और एसओजी सेल ने 159 मोबाइल फोन बरामद किये हैं. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह पहल न सिर्फ चोरी के मामलों से निपटने में कारगर साबित हो रही है, बल्कि आम जनता का पुलिस प्रशासन पर भरोसा भी बढ़ा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AKHILESH KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By AKHILESH KUMAR SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola