Samastipur News:तिरुपति, रामेश्वरम, मदुरै दर्शन को चलेगी भारत गौरव ट्रेन : डीजीएम
Published by : ABHAY KUMAR Updated At : 26 Sep 2025 5:47 PM
आईआरसीटीसी की ओर से तिरुपति, रामेश्वरम और मदुरै सहित कन्याकुमारी दर्शन के लिए स्पेशल ट्रेन चलायी जायेगी.
Samastipur News:समस्तीपुर : आईआरसीटीसी की ओर से तिरुपति, रामेश्वरम और मदुरै सहित कन्याकुमारी दर्शन के लिए स्पेशल ट्रेन चलायी जायेगी. भारत गौरव ट्रेन की यह श्रृंखला की शुरुआत आगामी 5 दिसंबर को सहरसा से होगी. समस्तीपुर जंक्शन होते हुए गुजरेगी. यह बातें प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए आईआरसीटीसी के डीजीएम राजेश कुमार ने कही. उन्होंने कहा कि यह पर्यटक ट्रेन आगामी 5 दिसंबर को सहरसा, सुपौल, झंझारपुर, दरभंगा, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर जंक्शन, पाटलिपुत्रा स्टेशन होते हुए गुजरेगी. ग्रुप रिजर्वेशन के बाद यात्रियों को छूट भी मिलेगी. मौके पर एरिया मैनेजर प्रमोद कुमार, मुन्ना कुमार, विजय कुमार आदि उपस्थित थे. बताते चलें कि तीर्थ यात्रियों को ट्रेन में सवार होने के लिए रुकेगी. तीर्थ स्थलों जैसे तिरुपति के रामेश्वरम, मदुरै, कन्याकुमारी, पद्मनाभ स्वामी मंदिर, मल्लिका अर्जुन का दर्शन कराते हुए 17 दिसंबर को वापस लौटेगी. यात्रा शुल्क और समावेश भारतीय रेल द्वारा संचालित, भारत गौरव ट्रेन में तीन श्रेणी रखी गयी है. बजट इसमें स्लीपर क्लास से यात्रा होगी. इसका शुल्क 25620 रुपये प्रति व्यक्ति होगा. स्टैंडर्ड के लिए 35440 व कंफर्ट श्रेणी के लिए 49175 रुपए रखी गई है. उपरोक्त के अलावा श्रेणी के हिसाब से गैर वातानुकूलित होटल में रात्रि विश्राम शाकाहारी भोजन (सुबह, दोपहर और रात का भोजन), सुबह शाम चाय, गैर वातानुकूलित बस की व्यवस्था कोच में सुरक्षा का विशेष इंतजाम कोच में सुरक्षागार्ड की सुविधा मिलेगी. इसके अलावा मेडिकल सुविधा भी उपलब्ध रहेगी. मेडिकल टीम में कई चिकित्सक भी होंगे. वरीय पर्यवेक्षक संजीव कुमार ने कहा कि इस बार भारत गौरव ट्रेन में सेकंड एसी कोच भी लगायी जायेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










