बीएड प्रवेश परीक्षा कल, मुंगेर जिले में 5150 परीक्षार्थी होंगे शामिल

Updated:
विज्ञापन
बीएड प्रवेश परीक्षा कल, मुंगेर जिले में 5150 परीक्षार्थी होंगे शामिल

जिले के 10 परीक्षा केंद्रों पर 7 जून को बीएड प्रवेश परीक्षा (सीईटी-बीएड 2026) का आयोजन किया जायेगा.

विज्ञापन

मुंगेर. जिले के 10 परीक्षा केंद्रों पर 7 जून को बीएड प्रवेश परीक्षा (सीईटी-बीएड 2026) का आयोजन किया जायेगा. इस परीक्षा का संचालन नोडल विश्वविद्यालय बाबा साहब भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय मुजफ्फरपुर की निगरानी में किया जा रहा है. एकल पाली में संपन्न होने वाली इस परीक्षा में 5150 परीक्षार्थियों के शामिल होने की संभावना है. परीक्षा को शांतिपूर्ण व कदाचारमुक्त माहौल में संपन्न कराने को लेकर आवश्यक तैयारी पूरी कर ली गयी है. एमयू के पीआरओ डाॅ सूरज कोनार ने बताया कि राज्य नोडल पदाधिकारी के माध्यम से प्राप्त सूची के अनुसार, परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थी को जूता, मोजा, बेल्ट, टोपी, स्कार्फ, गमछा, पूरी आस्तीन के कपड़े पहनकर कर प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा. वहीं दूसरी ओर इलेक्ट्राॅनिक उपकरण जैसे मोबाइल, स्मार्टफोन, स्मार्ट डिजिटल घड़ी, एनलाग घड़ी, ब्लूटूथ डिवाइस, लैपटाप, कैमरा, कैलकुलेटर, संचार उपकरण और अन्य इलेक्ट्राॅनिक गैजेट्स लेकर प्रवेश नहीं दिया जायेगा. दूसरी ओर स्टेशनरी और अन्य सामग्रियां जैसे पर्स-बटुआ, पेंसिल बाक्स, व्हाइटनर, इरेजर, ब्लेड, मास्क आदि लेकर जाना भी प्रतिबंधित होगा. विद्यार्थी अपने साथ परीक्षा केंद्र के भीतर केवल प्रवेश पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो, फोटो युक्त पहचान पत्र, काला या नीला पेन और पारदर्शी पानी की बोतल ही ले जा सकेंगे. इसके अलावा किसी भी अन्य वस्तु को भीतर ले जाने की इजाजत नहीं होगी. उन्होंने बताया कि दिन के 11 बजे से दोपहर एक बजे के बीच परीक्षा संचालित की जायेगी.

विज्ञापन
राणा गौरी शंकर

लेखक के बारे में

By राणा गौरी शंकर

राणा गौरी शंकर प्रिंट माध्यम में 32 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक आज से की. अभी प्रभात खबर के मुंगेर कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola