Darbhanga: विस स्तरीय कार्यकर्त्ता सम्मेलन के लिए घर-घर दें आमंत्रण: मदन सहनी

Published by : RANJEET THAKUR Updated At : 01 Sep 2025 10:09 PM

विज्ञापन

बिहार सरकार के समाज कल्याण मंत्री मदन साहनी ने आगामी आठ सितंबर को प्रस्तावित अपने विधानसभा बहादुरपुर के एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारी की समीक्षा सोमवार की.

विज्ञापन

दरभंगा. बिहार सरकार के समाज कल्याण मंत्री मदन साहनी ने आगामी आठ सितंबर को प्रस्तावित अपने विधानसभा बहादुरपुर के एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारी की समीक्षा सोमवार की. परिसदन में राजग के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करते हुए कार्यक्रम को सफल बनान को लेकर विमर्श किया. इस दौरान मंत्री सहनी ने कहा कि आगामी आठ सितंबर को पोलो मैदान लहेरियासराय प्रांगण में एनडीए का विधानसभा कार्यकर्ता सम्मेलन ऐतिहासिक होगा. इसमें भारत सरकार के केंद्रीय राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर सहित एनडीए के अन्य वरिष्ठ नेतागण हिस्सा लेंगे. उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि इस कार्यक्रम की सफलता निमित्त पूरे विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क कर लोगों से कार्यक्रम में आने का निमंत्रण दें. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 11 वर्ष के कार्यकाल एवं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 20 वर्ष का कार्यकाल संपूर्ण बिहार में विकास का कार्यकाल रहा है. बहादुरपुर विधानसभा में भी विकास के अनेक कार्य किए गए हैं. बैठक में जदयू जिलाध्यक्ष ईश्वर मंडल, भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण मन्ना, लोजपा आर के जिलाध्यक्ष देवेन्द्र झा, हम पार्टी के जिलाध्यक्ष मनोज सदा, राष्ट्रीय लोक मोर्चा के जिलाध्यक्ष लक्ष्मी पासवान, भाजपा के जिला प्रभारी उमेश कुशवाहा, भाजपा बहादुरपुर विधानसभा प्रभारी हरि शंकर पासवान, बहादुरपुर प्रखंड अध्यक्ष राम नरेश भगत, हनुमाननगर दक्षिणी मंडल अध्यक्ष भाजपा रामाज्ञा चौधरी, हनुमाननगर उत्तरी मंडल अध्यक्ष भाजपा राजमोहन पासवान, हनुमान नगर प्रखंड अध्यक्ष विपिन साह, भाजपा के प्रखंड अध्यक्ष संजीव गुप्ता, संजय ठाकुर, रालोमो के प्रखंड अध्यक्ष रामशीष साह, लोजपा के प्रखंड अध्यक्ष राजा बाबू सिंह, जिला मंत्री राहुल पासवान, जिला उपाध्यक्ष राजेश रंजन, जिला मंत्री बालेन्दु झा, जिला मीडिया प्रभारी मुकुंद चौधरी, महिला प्रकोष्ठ की प्रखंड अध्यक्ष किरण देवी, महिला प्रकोष्ठ की प्रखंड अध्यक्ष शांती देवी, जिला बीस सूत्री सदस्य विपुल राय, जिला मंत्री मीरा देवी आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RANJEET THAKUR

लेखक के बारे में

By RANJEET THAKUR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola