Giridih News : जिला संयुक्त औषधालय में धूमधाम से मनाया गया आयुर्वेद दिवस

Giridih News : आयुर्वेद को लेकर निकाली गयी जागरूकता रैली
Giridih News :जिला संयुक्त औषधालय गिरिडीह के प्रांगण में 10वां आयुर्वेद दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया. आयुष मंदिर में भगवान धनवंतरी देव की विधिवत पूजा-अर्चना व आरती की गयी. वक्ताओं ने कहा कि स्वास्थ्य ही मनुष्य की सबसे बड़ा धन है, भगवान धनवंतरी देव जी आयुर्वेद के लिए विख्यात हैं. पहले धनतेरस को आयुर्वेद दिवस मनाया जाता था, परंतु लोग धीरे-धीरे आयुर्वेद दिवस ना मना कर सोनाृ-चांदी आदि इकट्ठा करने में लग गये. असल में सबसे बड़ी संपत्ति अपना स्वास्थ्य है. इस कार्यक्रम में डीएमओ डॉ गुलाम मुस्तफा, प्रधान लिपिक मुरारी राय, गणेश कुमार यादव, डॉ पूनम , डॉ नितिन कुमार, डॉ संजय कुमार के साथ-साथ योग शिक्षक आदि शामिल थे. आयुर्वेद को लेकर जागरूकता रैली भी निकाली गयी, जिसमें स्कूली बच्चों ने भाग लिया. इसमें करो योग रहो निरोग, आयुर्वेद को अपनाएं-स्वस्थ जीवन जीयें’ समेत कई नारे लगाये गये. स्कूल-कॉलेज में नीम, तुलसी, एलोवेरा, गिलोय, घृतकुमारी, दूधी, लेवन ग्रास, भूमि, आंवला, पुनर्नवा आदि औषधीय पौधों का वितरण किया गया. साथ ही परिसर में पौधरोपण भी किया गया. कार्यक्रम का नेतृत्व डीएमओ ने किया. इस मौके पर योग शिक्षिका पुष्पा शक्ति, सोनी कुमारी, नवनीत उपाध्याय, रूपम श्रीवास्तव, दयानंद कुमार, आनंद, तन्नू कुमारी, अंबर, प्रशांत, आशीष, प्रशांत सहित कई योग शिक्षक मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




