अविराम को शिक्षा, स्वास्थ्य व आजीविका के क्षेत्र में बहुत कार्य करना है : इंद्रजीत कुमार भारती

Published by : SHAILESH AMBASHTHA Updated At : 01 Sep 2025 10:48 PM

विज्ञापन

अविराम को शिक्षा, स्वास्थ्य व आजीविका के क्षेत्र में बहुत कार्य करना है : इंद्रजीत कुमार भारती

विज्ञापन

कुड़ू़ अविराम कॉलेज ऑफ एजुकेशन टिको कुड़ू का तेरहवां स्थापना दिवस और करमा पूर्व संध्या का आयोजन धूमधाम से किया गया. बीएड व डीएलएड संकाय के प्रशिक्षुओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर समा बांध दिया. कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज के सचिव इंद्रजीत कुमार भारती ने दीप प्रज्वलित कर किया. उन्होंने कहा कि अविराम को शिक्षा, स्वास्थ्य और आजीविका के क्षेत्र में अभी बहुत कार्य करना बाकी है. हमें अनुशासन और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से कभी समझौता नहीं करना चाहिए. अविराम का प्रयास है कि इस क्षेत्र के बच्चों को तकनीकी और व्यवसायिक शिक्षा के लिए अन्य प्रदेशों में पलायन न करना पड़े. उन्होंने कहा कि करमा पर्व हमें प्रकृति की महत्ता और भाई-बहन के रिश्ते की मजबूती का संदेश देता है. करम डाली की पूजा बहनें अपने भाइयों की लंबी उम्र और खुशहाली के लिए करती हैं. यह पर्व हमें प्रकृति संरक्षण और संस्कृति संवर्धन के लिए प्रेरित करता है. सांस्कृतिक कार्यक्रम में अमीषा, हर्षित, सुधा व अन्य ने शानदार नृत्य प्रस्तुत किया. मंच संचालन ममता, सोनाली और विक्रम ने किया. इस मौके पर प्राचार्य डॉ प्रतिमा, विभागाध्यक्ष जंगबहादुर, रेणुका, ममता, पंकज, अफताब, पवन, कुंदन, संदीप, आरती, डॉली, तबस्सुम, नेहा, चिनीबास, रुपा कुमारी, शशि सहित कई लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHAILESH AMBASHTHA

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola