बड़हिया में चोरी का प्रयास नाकाम, युवक पुलिस के हवाले

Updated:
विज्ञापन

स्थानीय बड़हिया बाजार में रविवार को चोरी की वारदात को अंजाम देने आये एक युवक की कोशिश दुकानदारों की सतर्कता से विफल हो गयी

विज्ञापन

बड़हिया. स्थानीय बड़हिया बाजार में रविवार को चोरी की वारदात को अंजाम देने आये एक युवक की कोशिश दुकानदारों की सतर्कता से विफल हो गयी. युवक किराना दुकान से चावल का बोरा ले भागने की फिराक में था, लेकिन दुकानदारों ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया. पकड़े गये युवक की पहचान पटना जिला अंतर्गत राजेश नगर डुमरा निवासी बच्चू महतो के पुत्र छोटू कुमार के रूप में हुई है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, छोटू कुमार बड़हिया बाजार स्थित दुखी साव के पुत्र गोविंद कुमार की किराना दुकान में चोरी की नीयत से घुसा और बोरा उठाने का प्रयास किया. तभी आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाया और मिलकर उसे पकड़ लिया. स्थानीय लोगों ने बाद में आरोपी को बड़हिया थाना पुलिस के हवाले कर दिया. इस बाबत थानाध्यक्ष ब्रजभूषण सिंह ने बताया कि फिलहाल कोई लिखित आवेदन नहीं मिला है. जैसे ही आवेदन प्राप्त होगा, विधिसम्मत कार्रवाई की जायेगी. इस घटना से बाजार के व्यापारियों ने राहत की सांस ली और दुकानदारों ने कहा कि आपसी सहयोग और चौकसी से ही ऐसे वारदातों पर रोक लगायी जा सकती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Rajeev Murarai Sinha Sinha

लेखक के बारे में

By Rajeev Murarai Sinha Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola