अररिया का चार तस्कर 109.920 किलोग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार, दो कार जब्त

Published by : VINOD RAO Updated At : 05 Jun 2026 7:33 PM

विज्ञापन

पुलिस टीम द्वारा दोनों वाहन चालकों को रूकने का इशारा किया गया, लेकिन दोनों वाहन के चालक पुलिस बल को देखकर भागने लगा. पुलिस जवान ने खदेड़कर चारों गांजा तस्कर को पकड़ लिया.

विज्ञापन

खगड़िया. जिले में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मानसी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने 109.920 किलोग्राम गांजा, 02 चार पहिया वाहन, 04 मोबाइल सहित चार गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है. सदर डीएसपी मुकुल रंजन ने प्रेसवार्ता कर बताया कि मानसी पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि चार व्यक्ति गांजा लेकर बिना नंबर प्लेट के उजला रंग के दो कार से अवैध गांजा जैसा पदार्थ को लेकर सहरसा से मानसी के तरफ जा रहा है. सूचना के आधार पर एसआई रिक्की कुमार के नेतृत्व में हरदिया ढ़ाला से कात्यायनी स्थान जाने वाली सड़क पर वाहन चेकिंग अभियान शुरू कर दिया. पुलिस टीम द्वारा दोनों वाहन चालकों को रूकने का इशारा किया गया, लेकिन दोनों वाहन के चालक पुलिस बल को देखकर भागने लगा.

दोनों कार की तलाशी ली गयी तो 109.920 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ

पुलिस जवान ने खदेड़कर चारों गांजा तस्कर को पकड़ लिया. डीएसपी ने बताया कि दोनों कार की तलाशी ली गयी तो 109.920 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ है. बताया कि अररिया जिले के नरपतगंज थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव के वार्ड 3 निवासी गंगा प्रसाद यादव के पुत्र सुभाष कुमार, बलुआ गांव के वार्ड संख्या 2 निवासी राजाराम यादव के पुत्र अवधेश कुमार, बड़हारा गांव के वार्ड संख्या 9 निवासी ब्रहमदेव यादव के पुत्र सोनू कुमार, फलकाहां बाजार थाना क्षेत्र के मानिकपुर वार्ड संख्या 11 निवासी रणविजय यादव के पुत्र दीपक कुमार को 109.920 किलोग्राम गांजा व 02 चार पहिया वाहन के साथ गिरफ्तार कर लिया गया. बताया कि गांजा तस्कर के विरुद्ध मानसी थाना कांड संख्या 144/26 दर्ज किया गया है. गिरफ्तार तस्कर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. छापेमारी में पुलिस अवर निरीक्षक रिक्की कुमार, सहायक अवर निरीक्षक विजय कुमार सहित पुलिस बल मौजूद थे.

विज्ञापन
VINOD RAO

लेखक के बारे में

By VINOD RAO

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola