एलएलबी तीन वर्षीय कोर्स के लिए 20 तक मिलेंगे आवेदन फॉर्म
Published by : HARIBANSH KUMAR Updated At : 31 Aug 2025 9:40 PM
अनुग्रह मेमोरियल लॉ कॉलेज में एलएलबी तीन वर्षीय कोर्स के लिए पार्ट वन सत्र 2025-26 में नामांकन की प्रक्रिया 14 अगस्त से शुरु हो गयी है.
गया जी. अनुग्रह मेमोरियल लॉ कॉलेज में एलएलबी तीन वर्षीय कोर्स के लिए पार्ट वन सत्र 2025-26 में नामांकन की प्रक्रिया 14 अगस्त से शुरु हो गयी है. 20 सितंबर तक आवेदन के लिए फॉर्म मिलेंगे. आवेदन करने की अंतिम तिथि 21 सितंबर 2025 निर्धारित है. इसके बाद नामांकन के लिए इंट्रेंस टेस्ट 25 सितंबर को आयोजित होंगे. किसी भी स्ट्रीम से बैचलर डिग्रीधारी नामांकन के लिए आवेदन कर सकते हैं. कॉलेज के प्राचार्य प्रदीप कुमार ने बताया कि कॉलेज मगध विश्वविद्यालय से अंगीभूत व बार काउंसिल ऑफ इंडिया नयी दिल्ली से मान्यता प्राप्त है. 2001 से संचालित कॉलेज की अपनी गरिमा रही है. यहां से कई पूर्ववर्ती छात्र न्यायिक सेवा व विभिन्न कंपनी में अपनी सेवा दे रहे हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










