ढाला पर ट्रेन की चपेट में आकर अज्ञात की कट कर मौत

Updated at : 01 Sep 2025 7:25 PM (IST)
विज्ञापन
ढाला पर ट्रेन की चपेट में आकर अज्ञात की कट कर मौत

ढाला पर ट्रेन की चपेट में आकर अज्ञात की कट कर मौत

विज्ञापन

कुरसेला कटिहार- बरौनी रेलखंड के बसुहार मजदिया रेल समपार ढाला पर सोमवार को तेजस एक्सप्रेस से एक व्यक्ति की कट कर मौत हो गयी. ट्रेन के तेज रफ्तार के चपेट में आकर व्यक्ति टुकड़ों में कट कर रेल समपार ढाला से तकरीबन पच्चास मीटर दूरी तक ट्रैक पर घसीटता चला गया. जानकारी अनुसार व्यक्ति रेल समपार ढाला को पार कर रहा था. समपार ढाला पार करते समय व्यक्ति को ट्रेन दिखायी नहीं पड़ा. ट्रेन से व्यक्ति के कटने से समपार ढाला पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गयी. कुरसेला थाना पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर हादसा को लेकर पड़ताल किया. शव को पोस्टर्माटम के लिए कटिहार भेज दिया गया. पुलिस ने मृत व्यक्ति का पहचान कराने का प्रयास किया. बावजूद शव का किसी ने पहचान नहीं किया. जानकारी अनुसार अज्ञात व्यक्ति बसुहार मजदिया मलेनिया गांव की तरफ से आ रहा था. अनुमान किया जा रहा था कि व्यक्ति समीपस्थ गांव का रहने वाला हो सकता है. कानूनी पचड़े के भय से लोग अज्ञात का नाम बताने से बच रहे थे. बताया जाता है हादसा के शिकार व्यक्ति बुजूर्ग था. पुलिस मृत अज्ञात का नाम पता करने में जुटी थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola