कुख्यात सरोज व राकेश राय के घर चिपकाया इश्तेहार
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 31 Jul 2024 9:15 PM
महिंदवारा थाने की पुलिस ने मंगलवार को हत्या समेत कई संगीन मामलों में आरोपित कुख्यात सरोज राय व राकेश राय के घर पहुंचकर कोर्ट से
सीतामढ़ी. महिंदवारा थाने की पुलिस ने मंगलवार को हत्या समेत कई संगीन मामलों में आरोपित कुख्यात सरोज राय व राकेश राय के घर पहुंचकर कोर्ट से निर्गत इश्तेहार चिपकाया. सदर एसडीपीओ-1 रामकृष्णा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की है. इस मौके पर महिंदवारा थानाध्यक्ष रणवीर कुमार झा भी सशस्त्र बलों के साथ मौजूद रहे. 79 बोतल सौंफी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार
रीगा. थाने की पुलिस व एएलटीएफ टीम ने गुप्त सूचना पर स्थानीय बाजार स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के पास नेपाल निर्मित सौंफी शराब के साथ बाइक सवार तस्कर को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार तस्कर की पहचान सहियारा थाना क्षेत्र के बेलाही जयराम गांव निवासी अभिराम ठाकुर के पुत्र अनिकेत कुमार के रुप में की गयी है. तस्कर के पास से 79 बोतल शराब बरामद किया गया है. तस्करी में प्रयुक्त इनकी बाइक भी जब्त कर ली गयी है. बिहार मद्य निषेध व उत्पाद अधिनियम की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार तस्कर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










