कार ने टोटो व टेंपो को मारी टक्कर, 10 लोग घायल

Published by : DEEPESH KUMAR Updated At : 31 May 2026 8:12 PM

विज्ञापन

: गोसाईडीह एचपी पेट्रोल पंप के पास हुआ हादसा हंटरगंज. हंटरगंज-गया मुख्य मार्ग स्थित गोसाईडीह एचपी पेट्रोल पंप के समीप रविवार को एक कार ने टोटो और

विज्ञापन

: गोसाईडीह एचपी पेट्रोल पंप के पास हुआ हादसा हंटरगंज. हंटरगंज-गया मुख्य मार्ग स्थित गोसाईडीह एचपी पेट्रोल पंप के समीप रविवार को एक कार ने टोटो और टेंपो को अपनी चपेट में ले लिया. हादसे में दोनों वाहनों में सवार 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गयी. स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया. घायलों में बड़ीबिगहा गांव के शिवनंदन यादव, कटैया के हरकू यादव, डुमरी की सपना कुमारी, जोड़ाकरम की फूल कुमारी, बैजनाथपुर के संतराज कुमार, बहेरा की खतीजा खातून, शिफा परवीन, खूंटी केवल की सूकनी देवी, सविता देवी तथा डोभी के आयुष कुमार शामिल हैं. घटना में गंभीर रूप से घायल खतीजा खातून और हरकू यादव को बेहतर इलाज के लिए गया मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया. सूचना मिलने पर एएसआई रंजीत कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली. पुलिस ने कार को जब्त कर थाना ले गयी. क्या है मामला: जानकारी के अनुसार, टोटो और टेंपो हंटरगंज की ओर आ रहे थे, जबकि कार गया की ओर जा रही थी. इसी दौरान कार ने पहले टोटो को टक्कर मारी. इसके बाद भागने के क्रम में कुछ दूरी पर टेंपो को भी अपनी चपेट में ले लिया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन
DEEPESH KUMAR

लेखक के बारे में

By DEEPESH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola