ePaper

अवैध बालू उत्खनन पर प्रशासन की कार्रवाई, 15 से 20 ट्रेलर बालू जब्त

Updated at : 31 Aug 2025 10:26 PM (IST)
विज्ञापन
अवैध बालू उत्खनन पर प्रशासन की कार्रवाई, 15 से 20 ट्रेलर बालू जब्त

अवैध बालू उत्खनन पर प्रशासन की कार्रवाई, 15 से 20 ट्रेलर बालू जब्त

विज्ञापन

बरवाडीह़ एनजीटी के रोक के बावजूद प्रखंड क्षेत्र में अवैध बालू उत्खनन के खिलाफ प्रशासन ने शनिवार की रात बड़ी कार्रवाई की है. इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार प्रखंड के रेलवे क्षेत्र में हो रहे रेल भवन निर्माण कार्य में एनजीटी के चार माह के रोक के बावजूद भारी पैमाने पर अवैध रूप से बालू संग्रह कर भवन निर्माण में लगाया जा रहा था. मिली गुप्त सूचना पर अंचलाधिकारी लवकेश सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी अनूप कुमार, एसआइ राजन अधिकारी समेत पुलिस बल ने छापामारी अभियान चलाया. इस दौरान बरवाडीह रेल क्षेत्र स्थित रेलवे क्वार्टर निर्माण स्थल से लगभग 15 से 20 ट्रेलर अवैध बालू जब्त किये गये. अधिकारियों द्वारा जांच के लिए जमा किये गये बालू से संबंधित कागजात की मांग किये जाने पर किसी तरह का बालू उत्खनन व संग्रहण का कोई कागजात नहीं दिखाया गया. मामले में अंचल अधिकारी लवकेश सिंह द्वारा आवश्यक करवाई करते हुए बरामद बालू की जब्त सूची बनाकर पंचायत के चौकीदार को देखरेख की जिम्मेवारी दी गयी है. वहीं, इस संबंध में सीओ लवकेश सिंह ने बताया कि जब्त बालू के संबंध में जिला खनन पदाधिकारी को मामले में आवश्यक करवाई करने को लेकर पत्राचार किया गया है. जिला खनन पदाधिकारी द्वारा मामले में उचित करवाई की जायेगी. सीओ ने स्पष्ट किया कि अवैध उत्खनन और परिवहन में लिप्त लोगों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जायेगा. प्रशासन की इस सख्त कार्रवाई से क्षेत्र में बालू माफियाओं के बीच हड़कंप मच गया है. ग्रामीणों ने इस कार्रवाई का स्वागत किया और उम्मीद जतायी कि इससे अवैध कारोबार पर रोक लगेगी तथा पर्यावरण संरक्षण को बल मिलेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHAILESH AMBASHTHA

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

SHAILESH AMBASHTHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola