ePaper

Bokaro News : नर्रा में विशाल करम महोत्सव का आयोजन

Updated at : 01 Sep 2025 11:56 PM (IST)
विज्ञापन
Bokaro News : नर्रा में विशाल करम महोत्सव का आयोजन

Bokaro News : चंद्रपुरा प्रखंड अंतर्गत नर्रा पंचायत स्थित मेलाटांड़ में सोमवार को विशाल करम महोत्सव का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

दुगदा, चंद्रपुरा प्रखंड अंतर्गत नर्रा पंचायत स्थित मेलाटांड़ में सोमवार को विशाल करम महोत्सव का आयोजन किया गया. उद्घाटन झारखंड महिला बाल विकास आयोग की अध्यक्ष बेबी देवी, झामुमो के केंद्रीय सदस्य अखिलेश महतो, चंद्रपुरा प्रखंड अध्यक्ष सुभाष चंद्र महतो, गौरी शंकर महतो, नर्रा मुखिया निरंजन महतो, पंसस देवंती देवी ने संयुक्त रूप से किया. पारंपरिक वेशभूषा में करमैती बहनों की दर्जनों टीमों ने मांदर की थाप पर करम पर्व की गीतों पर नृत्य प्रस्तुत किया. बेबी देवी ने कहा कि करम पर्व भाई-बहन के स्नेह व प्रेम के साथ प्रकृति से जुड़ा है. राजू महतो ने कहा कि करमा पर्व झारखंडी सभ्यता, संस्कृति व परंपरा की पहचान है. इसे सहेज कर रखना हम सबों का दायित्व है. आयोजन में कमेटी में संरक्षक पूर्व मुखिया चेतलाल महतो, अध्यक्ष विक्रम महतो, सचिव अनिल कुमार महतो, कोषाध्यक्ष सुमन कुमार महतो, झामुमो प्रखंड कोषाध्यक्ष सुरेश निराला,सुरेश कुमार महतो, मो शमीद, झामुमो के पपलो पंचायत अध्यक्ष रास बिहारी रजक, नर्रा पंचायत अध्यक्ष महेंद्र सिंह, सचिव चंद्रशेखर नापित, वार्ड सदस्य मनोज ठाकुर, बिरजू नायक, शंकर ठाकुर, दुर्गा चरण महतो, धुमा ठाकुर का योगदान रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
JANAK SINGH CHOUDHARY

लेखक के बारे में

By JANAK SINGH CHOUDHARY

JANAK SINGH CHOUDHARY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola