बिहुला घाट के कट्टा पुल पर स्नान के क्रम में पैर फिसलने से बच्चे की डूबने से मौत

Published by : RAJKISHOR K Updated At : 01 Sep 2025 7:41 PM

विज्ञापन

बिहुला घाट के कट्टा पुल पर स्नान के क्रम में पैर फिसलने से बच्चे की डूबने से मौत

विज्ञापन

प्राणपुर थाना क्षेत्र के कैहुनिया पंचायत के अमडोल गांव में सोमवार की संध्या तकरीबन चार बजे बिहुला घाट के कट्टा पुल के समीप पैर फिसलने से सुकमार सिंह के छह वर्षीय पुत्र की मौत हो गयी. मृतक के परिजनों ने बताया कि सोमवार को अपराह्न तकरीबन चार बजे बिहुला घाट के कट्टा पुल पर नहाने के क्रम में पैर फिसलने से छह वर्षीय पुत्र विशाल कुमार सिंह पिता सुकमार सिंह साकिन अमडोल थाना प्राणपुर निवासी कि मौत हो गई है. मृतक के परिजनों ने बताया कि कट्टा पुल में डूबने पर ग्रामीणों के सहयोग से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्राणपुर लाया गया. जहां डॉक्टर के द्वारा मृत घोषित कर दिया गया. अमडोल गांव में बच्चे कि मौत होने पर गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola