ePaper

69 शिकायतों में से 53 का किया समाधान

Updated at : 25 Sep 2025 8:08 PM (IST)
विज्ञापन
69 शिकायतों में से 53 का किया समाधान

उपभोक्ता शिकायत निवारण शिविर का आयोजन

विज्ञापन

अररिया. विद्युत विभाग द्वारा उपभोक्ता शिकायत निवारण कैंप गुरुवार को जिले सभी प्रखंड स्तर पर कैंप का आयोजन किया गया. विद्युत आपूर्ति प्रमंडल अररिया के द्वारा अररिया, सिकटी, पलासी रानीगंज, जोकीहाट व भरगामा प्रखंड में लगाए गए कैंप में कुल 69 शिकायतें प्राप्त हुई. जिसमें 53 शिकायतों का समाधान ऑन स्पॉट किया गया. इसकी जानकारी देते विद्युत आपूर्ति प्रमंडल कार्यपालक अभियंता गौरव कुमार ने दी है. उन्होंने बताया कि उक्त कैंप में विद्युत विपत्र संबंधित कुल 30 शिकायतें, नया बिजली कनेक्शन से संबंधित 15 व अन्य प्रकार के 24 शिकायतें प्राप्त हुई. कैंप में राज्य सरकार द्वारा एक जुलाई 2025 से ही घरेलू उपभोक्ताओं को प्रतिमाह दी जा रही 125 यूनिट निशुल्क बिजली के बारे में भी उपभोक्ताओं को जानकारी दी गयी. उन्होंने बताया कि शुक्रवार यानी आज को विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल स्तर पर सहायक विद्युत अभियंताओं के द्वारा भी अपने कार्यालय में उपभोक्ता शिकायत निवारण कैंप का आयोजन किया जायेगा.

उपभोक्ता शिकायत निवारण शिविर का आयोजन

पलासी. मुख्यमंत्री विद्युत सहायता योजना के उपभोक्ता शिकायत निवारण शिविर का आयोजन गुरुवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित आयोजित किया गया. शिविर में विद्युत कनीय अभियंता विद्युत आपूर्ति प्रशाखा पलासी राजेश कुमार ने बताया कि शिविर में दर्जनों उपभोक्ताओं की समस्या का आवेदन प्राप्त हुआ. साथ ही साथ निष्पादन भी कर दिया गया है. जेई राजेश कुमार ने बताया कि 125 यूनिट बिजली निशुल्क की जानकारी आमजनों को दी गयी. इस मौके पर सुपरवाइजर चंदन कुमार, हरिओम साह, अमित कुमार, मानव बल सुपेन, मो आशिक सहित दर्जनों उपभोक्ता मौजूद थे.

एक दिवसीय विद्युत शिविर का आयोजन

नरपतगंज. प्रखंड मुख्यालय परिसर में विद्युत विभाग के द्वारा गुरुवार को एक दिवसीय विद्युत शिविर का आयोजन किया गया. जिस शिविर में क्षेत्र के विद्युत उपभोक्ताओं के विभिन्न समस्या के निपटारा कराने के लिए आवेदन दिया गया. जिसमें 40 विद्युत उपभोक्ताओं के द्वारा बिल सुधार मीटर जलने विद्युत पोल तार लगाने का आवेदन दिया गया. जानकारी देते कनीय विद्युत अभियंता विनय कुमार ने बताया कि प्रखंड मुख्यालय परिसर में एक दिवसीय विद्युत कैंप का आयोजन किया गया. कैंप के दौरान दिन भर क्षेत्र के विद्युत उपभोक्ताओं के विभिन्न समस्याओं का निवारण को लेकर आवेदन लिया गया. जिसमे 40 उपभोक्ताओं के द्वारा बिल सुधार करने, मीटर जलने, पोल- तार बदलने को लेकर आवेदन दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRAPHULL BHARTI

लेखक के बारे में

By PRAPHULL BHARTI

PRAPHULL BHARTI is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola