11 वाहन चालकों का कटा चालान
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 01 Sep 2025 11:17 PM
11 वाहन चालकों का कटा चालान
जलडेगा. थाना मोड़ व विलियम लुगून चौक समीप सोमवार को थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार के निर्देश पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया. इस दौरान दोपहिया, तीन पहिया व चार पहिया वाहनों के कागजात, लाइसेंस, डिक्की, सीट बेल्ट व हेलमेट की जांच की गयी. इस दौरान अधूरे कागजात पाये जाने व हेलमेट पहन कर वाहन नहीं चलाने पर 11 वाहन चालकों का चालान काटा गया. मौके पर थाना पुलिस के जवान मौजूद थे.
वाहन जांच अभियान चला
सिमडेगा. उपायुक्त कंचन सिंह व पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार पुलिस कंट्रोल रूम के समीप वाहन जांच अभियान चलाया गया. अभियान के दौरान कुल 70 छोटे-बड़े वाहनों की जांच की गयी. जांच में सड़क सुरक्षा नियमों का उल्लंघन पाये जाने पर संबंधित वाहनों से एक लाख, तीस हजार रुपये का ऑनलाइन चालान किया गया.वाहन जांच अभियान चलाया
बानो. प्रखंड के लचरागढ़ प्रिंस चौक में पुलिस ने वाहन जांच अभियान चलाया. इस दौरान बिना हेलमेट के बाइक चालने वाले तीन लोगों का चालान काटा गया. एएसआइ सुभाषचंद्र महतो के नेतृत्व में चलाये गये अभियान के दौरान दो पहिया व चार पहिया वाहनों के कागजात, डिक्की, हेलमेट, ड्राइविंग लाइसेंस आदि की जांच की गयी.पांच दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट कल से
बानो. कोलेबिरा प्रखंड के लचरागढ़ इंदटांड़ मैदान में लचरागढ़ फुटबॉल क्लब के तत्वाधान में स्व सूरजमल अग्रवाल, स्व रघुनंदन साव और स्व स्कोलास्टिका डांग मेमोरियल पांच दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन तीन सितंबर से लेकर सात सितंबर तक किया गया है. फाइनल मैच के अवसर पर कोलेबिरा विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे. यह जानकारी समिति के अध्यक्ष संजू साहू ने दी.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










