मिलेट केक बनाने की ये है विधि
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 Jan 2020 10:58 AM
एक गहरे बर्तन में रागी आटा, गेहूं आटा, मैदा, सोडा, बेकिंग पाउडर को छान कर मिक्स करें. एक अन्य कटोरे में मक्खन, दही और चीनी को क्रीमी होने तक फेंट लें. इस फेंटे हुए मिश्रण को आटे के मिश्रण में डालें और फिर दूध डाल कर अच्छी तरह फेंटे. केक का बैटर तैयार है. अब […]
एक गहरे बर्तन में रागी आटा, गेहूं आटा, मैदा, सोडा, बेकिंग पाउडर को छान कर मिक्स करें. एक अन्य कटोरे में मक्खन, दही और चीनी को क्रीमी होने तक फेंट लें. इस फेंटे हुए मिश्रण को आटे के मिश्रण में डालें और फिर दूध डाल कर अच्छी तरह फेंटे. केक का बैटर तैयार है. अब प्रेशर कुकर को ढंक कर तेज आंच पर पांच मिनट तक गर्म करें. इस बीच बेकिंग पैन में रिफाइंड ऑयल लगा कर चिकना करें और उसमें केक का बैटर डालें. फिर उसे कुकर में रख दें. ध्यान रहे, कुकर में पानी नहीं डालना है. कुकर में ढक्कन लगा कर धीमी आंच पर 35 से 40 मिनट तक पकाएं. उसके बाद केक को कुकर से निकाल कर ठंडा करें. फिर केक को प्लेट में निकाल कर उस पर पिघला हुआ चॉकलेट सिरप डालें. चोको चिप्स और ड्राइफ्रूट से गार्निश करें. अंत में पीस में काट कर सर्व करें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










