जानें केले-कुट्टू की पूरियां बनाने की विधि
Updated at : 08 Oct 2019 6:12 AM (IST)
विज्ञापन

व्रत में जहां हम शुद्धता का ध्यान रखते हैं, वहीं इस दौरान शारीरिक ऊर्जा की कमी न हो, इसके लिए भोजन में पौष्टिकता का ध्यान रखना भी जरूरी है. केले और कुट्टू की स्वादिष्ट पूरियां पौष्टिकता से भरपूर हैं. बनाने की विधि गुड़ को आधा कप पानी में डाल कर कुछ देर गलने के लिए […]
विज्ञापन
व्रत में जहां हम शुद्धता का ध्यान रखते हैं, वहीं इस दौरान शारीरिक ऊर्जा की कमी न हो, इसके लिए भोजन में पौष्टिकता का ध्यान रखना भी जरूरी है. केले और कुट्टू की स्वादिष्ट पूरियां पौष्टिकता से भरपूर हैं.
बनाने की विधि
गुड़ को आधा कप पानी में डाल कर कुछ देर गलने के लिए छोड़ दें. केले को अच्छी तरह से मैश करें. एक बड़े और गहरे बर्तन में कुट्टू का आटा, घी, गुड़ का घोल, अदरक और सफेद तिल डाल कर मिलाएं और कड़ा आटा गूंथ लें. इस आटे की की 8-10 छोटी लोइयां काटें और उन्हें गोल पूरियों के आकार में बेल लें. अब एक कढ़ाई में घी गर्म करके उन सभी पूरियों को तल लें. एक प्लेट में टिश्यू पेपर बिछा कर उन पूरियों को निकाल लें और गर्मागर्म खाएं.
सामग्री
कुट्टू/सिंघाड़े का आटा3 कप
पके हुए केले3 पीस
गुड़1/2 कप
कद्दूकस किया अदरक1/2 टी-स्पून
सफेद तिल2 टेबल स्पून
देशी घी तलने के लिए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




