ePaper

सिर की चोट को अनदेखा न करें, वरना....

Updated at : 30 Jul 2019 8:45 AM (IST)
विज्ञापन
सिर की चोट को अनदेखा न करें, वरना....

हाल में ही कनाडा में हुए एक रिसर्च में पता चला है कि सिर की मामूली चोट से भी सूंघने की शक्ति जा सकती है. ‘ब्रेन इंजरी’ पत्रिका में प्रकाशित इस अध्ययन में पाया गया कि मामूली हादसों, जैसे- बिना हेल्मेट के बाइक से गिरने, ढलान से गिरने, या किसी सख्त चीज से सिर से […]

विज्ञापन
हाल में ही कनाडा में हुए एक रिसर्च में पता चला है कि सिर की मामूली चोट से भी सूंघने की शक्ति जा सकती है. ‘ब्रेन इंजरी’ पत्रिका में प्रकाशित इस अध्ययन में पाया गया कि मामूली हादसों, जैसे- बिना हेल्मेट के बाइक से गिरने, ढलान से गिरने, या किसी सख्त चीज से सिर से टकराने से ऐसी समस्याएं हो सकती हैं.
मॉन्ट्रियल यूनिवर्सिटी के इस रिसर्च से जुड़े लेखक फैनी लेकायर का कहना है कि ऐसी चोट से सूंघने की शक्ति कम होना महसूस हो, तो अपने डॉक्टर को जरूर बताएं, क्योंकि ज्यादातर डॉक्टर इस बारे में पूछते ही नहीं हैं.
शोधकर्ताओं ने स्विट्जरलैंड में 20 हॉस्पिटल के मरीजों को गुलाब, लहसुन, लौंग की खुशबू की पहचान करने को कहा था. पाया गया कि ज्यादातर मरीजों की सूंघने की शक्ति एक्सिडेंट के छह महीने के भीतर वापस आ गयी. हालांकि कई लोगों में बेचैनी की समस्या भी मिली.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola