ePaper

ऐसे कम होगा डायबिटीज

Updated at : 05 Feb 2019 5:38 AM (IST)
विज्ञापन
ऐसे कम होगा डायबिटीज

हाल में हुए एक अध्ययन में यह दावा किया गया है कि वैसी महिलाएं जो आशावादी हैं और हमेशा पॉजिटिव एटिट्यूड के साथ जीवन जीती हैं, उनमें टाइप-2 डायबिटीज होने का खतरा काफी कम हो सकता है. रजोनिवृत्ति यानी मेनॉपॉज के बाद महिलाओं पर किये गये एक अध्ययन में दावा किया गया है कि पॉजिटिव […]

विज्ञापन
हाल में हुए एक अध्ययन में यह दावा किया गया है कि वैसी महिलाएं जो आशावादी हैं और हमेशा पॉजिटिव एटिट्यूड के साथ जीवन जीती हैं, उनमें टाइप-2 डायबिटीज होने का खतरा काफी कम हो सकता है.
रजोनिवृत्ति यानी मेनॉपॉज के बाद महिलाओं पर किये गये एक अध्ययन में दावा किया गया है कि पॉजिटिव पर्सनैलिटी वाली महिलाओं में टाइप-2 डायबीटीज के खतरे को कम करने में मदद मिल सकती है. महिला स्वास्थ्य पहल नाम के एक अध्ययन के आंकड़ों पर यह शोध आधारित है.
पत्रिका मेनॉपॉज में प्रकाशित इस अध्ययन में 1 लाख से ज्यादा महिलाओं को शामिल किया गया और इन महिलाओं को डायबीटीज की बीमारी नहीं थी. लेकिन 14 वर्षों में टाइप-2 डायबिटीज के 19 हजार 240 मामलों की पहचान की गयी. अध्ययन के नतीजे इनकी तुलना के अनुसार आये हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola