World Heart Day: वैज्ञानिकों ने बनाया दिल की धड़कन जांचने वाला वियरेबल मॉनीटर
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 Sep 2018 9:56 PM
तोक्यो : जापान के वैज्ञानिकों ने कहा कि कि उन्होंने मानवीय उपयोग के अनुकूल, अत्याधिक लचीला सेंसर विकसित किया है, जो दिल की धड़कन जांचने वाले स्वयं संचालित उपकरण के तौर पर काम करेगा. जापान के तोक्यो विश्वविद्यालय और आरआईकेईएन के अनुसंधानकर्ताओं ने कई तरह की शारीरिक प्रक्रियाओं को मापने में इस्तेमाल होने वाले आर्गेनिक […]
तोक्यो : जापान के वैज्ञानिकों ने कहा कि कि उन्होंने मानवीय उपयोग के अनुकूल, अत्याधिक लचीला सेंसर विकसित किया है, जो दिल की धड़कन जांचने वाले स्वयं संचालित उपकरण के तौर पर काम करेगा.
जापान के तोक्यो विश्वविद्यालय और आरआईकेईएन के अनुसंधानकर्ताओं ने कई तरह की शारीरिक प्रक्रियाओं को मापने में इस्तेमाल होने वाले आर्गेनिक इलेक्ट्रोकेमिकल ट्रांसिस्टर नामक एक संवेदी उपकरण को लचीले जैविक सौर सेल के साथ संकलित किया.
इसकी मदद से वह चमकीली रोशनी में चूहों एवं मानवों की धड़कन मापने में सक्षम हो पाये. आरआईकेईएन सेंटर फॉर इमरजेंट मैटर साइंस के केंजीरो फुकुदा ने कहा, मानवीय उत्तकों में स्थापित किये जा सकने के लिए चिकित्सीय स्थितियों पर नजर रखने वाले स्वयं चालित उपकरण बनाने की पहल में यह एक अगला कदम है.
मानवीय शरीर पर सीधे पहने जा सकने वाले स्वचालित उपकरणों के चिकित्सीय प्रयोजनों में इस्तेमाल की बहुत अच्छी संभावना है. यह अनुसंधान ‘नेचर’ पत्रिका में प्रकाशित हुआ है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










