ePaper

होली में कुलदेवता को अर्पित करें पकवान

Updated at : 02 Mar 2018 6:53 AM (IST)
विज्ञापन
होली में कुलदेवता को अर्पित करें पकवान

होलिका दहन के दूसरे दिन यानी आज चैत्र मास कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि को होली यानी रंगोत्सव देशभर में मनाया जा रहा है. वैसे तो होली सभी लोग अपनी कुल परंपरा के अनुसार मनाते हैं. किंतु शास्त्र के अनुसार होली के दिन घर में बने विभिन्न व्यंजनों को अपने कुलदेवी-देवता एवं अाराध्य को नैवेद्य […]

विज्ञापन
होलिका दहन के दूसरे दिन यानी आज चैत्र मास कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि को होली यानी रंगोत्सव देशभर में मनाया जा रहा है. वैसे तो होली सभी लोग अपनी कुल परंपरा के अनुसार मनाते हैं. किंतु शास्त्र के अनुसार होली के दिन घर में बने विभिन्न व्यंजनों को अपने कुलदेवी-देवता एवं अाराध्य को नैवेद्य के रूप में अर्पित करना चाहिए. साथ ही, रंग-गुलाल भी चढ़ाना चाहिए. इसके बाद ही उसे प्रसाद स्वरूप अपने परिवार एवं मित्रजनों को खिलायें एवं रंग-अबीर-गुलाल का उपयोग करें.
होलिका दहन में पूजा के बाद भस्‍म को अगले दिन शरीर में लगाने का विधान होता है. ऐसा करने से शारीरिक एवं मानसिक सभी प्रकार के दुखों का निवारण होता है. इस भस्‍म को लगाने के बाद ही होली के रंग एक दुसरे पर चढ़ाये जाते हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola