ऐसे बनायें कच्चे केले के दही बड़े
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
बनाने की विधि केले को अच्छी तरह धो लें. प्रेशर कुकर में डाल के एक सीटी आने तक उबालें. ठंडा होने पर छिलके उतार कर मैश कर लें. मैश किए हुए केले में हरी मिर्च, अदरक, नमक, जीरा पाउडर, लाल मिर्च पाउडर मिला के आटे की तरह गूंथ लें. इस मिश्रण से सामान आकार की […]
विज्ञापन
बनाने की विधि
केले को अच्छी तरह धो लें. प्रेशर कुकर में डाल के एक सीटी आने तक उबालें. ठंडा होने पर छिलके उतार कर मैश कर लें. मैश किए हुए केले में हरी मिर्च, अदरक, नमक, जीरा पाउडर, लाल मिर्च पाउडर मिला के आटे की तरह गूंथ लें.
इस मिश्रण से सामान आकार की 10-12 बड़ी गोलियां बना लें. प्रत्येक गोली के बीच में ऊंगली से छेद कर दें. अब कड़ाही में तेल गर्म करें और उन सभी बड़ों को सुनहरा होने तक तल लें. दही में चीनी और नमक डाल अच्छी तरह फेंट लें. अब एक सर्विंग प्लेट में थोड़ा-सा दही डालें. सभी बड़ों को रख दें. उसके ऊपर दही डालें और जीरा पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, चाट मसाला और हरा धनिया से सजा कर सर्व करें.
सामग्री
-4-5 कच्चे केले -1/2 टी-स्पून लाल मिर्च पाउडर – 1/2 टी-स्पून जीरा पाउडर – 2 कटी हुई हरी मिर्च – 1 टी-स्पून अदरक पेस्ट -1 टेबल-स्पून हरा धनिया – तलने के लिए तेल – नमक स्वादानुसार
दही के लिए
-300 ग्राम ताजा दही – 2 चम्मच चीनी – 1/2 टी-स्पून भूना जीरा, पाउडर – 1/2 टी-स्पून चाट मसाला – 1/4 टी-स्पून लाल मिर्च पाउडर – 1 टेबल स्पून हरा धनिया पत्ता – काला व सफेद नमक.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










