तो इसलिए नयी चीजें ज्यादा तेजी से सीख लेता है किशोर मस्तिष्क

लंदन : किशोरावस्था में दिमाग अधिक तेजी से सीखने की क्षमता रखता है. जी हां, एक नये अध्ययन में सामने आया है कि किशोर तेजी से सीख सकते हैं. नीदरलैंड की लीडन यूनिवर्सिटी के सबाइन पीटर्स ने कहा, किशोर मस्तिष्क प्रतिक्रिया के मामले में बहुत संवेदनशील होता है. यह किशोरों के वास्ते सीखने और नयी […]
लंदन : किशोरावस्था में दिमाग अधिक तेजी से सीखने की क्षमता रखता है. जी हां, एक नये अध्ययन में सामने आया है कि किशोर तेजी से सीख सकते हैं.
नीदरलैंड की लीडन यूनिवर्सिटी के सबाइन पीटर्स ने कहा, किशोर मस्तिष्क प्रतिक्रिया के मामले में बहुत संवेदनशील होता है.
यह किशोरों के वास्ते सीखने और नयी सूचना को याद रखने का उपयुक्त समय होता है.
शोधकर्ताओं ने एमआरआई स्कैन के साथ अपने अनुसंधान के लिए एक बड़े डेटा सेट का इस्तेमाल किया. पांच साल से अधिक समय के बाद अध्ययन परिणाम सामने आये. यह अध्ययन नेचर कम्युनिकेशन पत्रिका में प्रकाशित हुआ है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




