खाने में यह चीज करेंगे शामिल, तो दिमाग रहेगा 11 साल जवान...!

Updated at : 21 Dec 2017 4:49 PM (IST)
विज्ञापन
खाने में यह चीज करेंगे शामिल, तो दिमाग रहेगा 11 साल जवान...!

वाशिंगटन : एक अध्ययन में सामने आया है कि जो लोग हरी पत्तेदार सब्जियों की सलाद अपनी रोज की खुराक में शामिल करते हैं, वे दिमाग को 11 साल जवान रखते हैं. अमेरिका के रश विश्वविद्यालय के शोधार्थियों ने पाया है कि जो लोग हर दिन हरी पत्तेदार सब्जियां खाते हैं उनकी याददाशत और सोचने […]

विज्ञापन

वाशिंगटन : एक अध्ययन में सामने आया है कि जो लोग हरी पत्तेदार सब्जियों की सलाद अपनी रोज की खुराक में शामिल करते हैं, वे दिमाग को 11 साल जवान रखते हैं.

अमेरिका के रश विश्वविद्यालय के शोधार्थियों ने पाया है कि जो लोग हर दिन हरी पत्तेदार सब्जियां खाते हैं उनकी याददाशत और सोचने की क्षमता में उन लोगों की तुलना में कम गिरावट होती है जो सब्जियां नहीं खाते हैं या कभी कभार खाते हैं.

न्युरोलाॅजी जनरल में प्रकाशित हुए अध्ययन के मुताबिक, दोनों समूहों के बीच अंतर आयु में 11 वर्ष कम के बराबर था विश्वविद्यालय से जुड़ी मार्था क्लेयर मॉरिस ने बताया कि अपने दिमाग की सेहत को बढ़ाने का सरल तरीका है कि आप अपनी खुराक में हरी पत्तेदार सब्जियों को शामिल करें.

उन्होंने कहा कि ऐसे बुजुर्ग लोगों की संख्या में इजाफा हो रहा है जो डिमेंशिया के शिकार हो रहे हैं. ऐसे में इसे रोकना अहम है. उन्होंने बताया कि यह अध्ययन औसतन 81 वर्ष के 960 लोगों पर किया गया है. उन पर यह अध्ययन करीब साढ़े चार साल तक किया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola