वेडिंग सीजन में अपने चेहरे को ऐसे बनायें खास

Updated at : 11 Nov 2017 12:14 PM (IST)
विज्ञापन
वेडिंग सीजन में अपने चेहरे को ऐसे बनायें खास

रांची : इस वेडिंग सीजन में देश-दुनिया के कई बेहतरीन सैलून ब्रांड दूल्हा और दुल्हन के लिए मेकअप पैकेज लेकर आये हैं. शहर के सैलून ने भी इसकी तैयारी कर रखी है. मेकअप एक्सपर्ट बताते हैं कि हर वेडिंग सीजन मेकअप के नये चलन आते हैं. इस साल इयर ब्रश मेकअप का ट्रेंड काफी है.इयर […]

विज्ञापन

रांची : इस वेडिंग सीजन में देश-दुनिया के कई बेहतरीन सैलून ब्रांड दूल्हा और दुल्हन के लिए मेकअप पैकेज लेकर आये हैं. शहर के सैलून ने भी इसकी तैयारी कर रखी है. मेकअप एक्सपर्ट बताते हैं कि हर वेडिंग सीजन मेकअप के नये चलन आते हैं. इस साल इयर ब्रश मेकअप का ट्रेंड काफी है.

इयर ब्रश है वेडिंग मेकअप का नया ट्रेंड

इयर ब्रश मेकअप को वेडिंग मेकअप का नया ट्रेंड कहा जा सकता है. यह मेकअप दूल्हा ओर दुल्हन दोनों के लिए होता है. इसमें एयरगन मशीन में लगे ब्रश का इस्तेमाल किया जाता है. विशेषज्ञ के मुताबिक इस एयरगन मशीन में लिक्विडी फाउंडेशन होता है, जिसे चेहरे पर स्प्रे कर लगाया जाता है. मेकअप के इस ट्रेंड में प्रीमियम, मेटेलिक व थ्रीडी एचडी वर्जन शहर के प्रमुख सैलून व पार्लर में मौजूद है.

मिलता है नेचुरल लुक

इयर ब्रश मेकअप चेहरे को नेचुरल लुक देता है़ हालांकि यह एक हैवी मेकअप है. इसके बावजूद यह चेहरे में अलग से नहीं दिखता है. यह पूरे चेहरे पर एक बराबर फैलता है़ इयर ब्रश मेकअप के सभी प्रोडक्टस लिक्विड कॉस्मेटिक्स होते हैं. इसमें यूज आनेवाले प्रोडक्ट्स यूएसए मेड होते हैं. विशेषज्ञ बताते हैं कि इसमें स्किन को ध्यान में रखते हुए प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल किया जाता है. इस मेकअप के बाद चेहरा फोटोजेनिक हो जाता है. यह हर मौसम के लिए भी बेहतर होता है. पसीना आने पर भी खराब नहीं होता. साथ ही यह 24 से 36 घंटे तक चेहरे को फोटोजेनिक बनाये रखता है. चेहरे के छोटे स्पॉट, दाग-धब्बे को छुपाने में यह काफी मददगार भी है. विशेषज्ञ के अनुसार मेकअप का यह ट्रेंड इतना एडवांस्ड है कि इसमें टचअप कराने की जरूरत नहीं पड़ती है. खर्च की बात करें, तो इसकी रेंज 10 से 16 हजार है.

हर मौसम के लिए बेहतर
इयर ब्रश मेकअप हर मौसम के लिए बेहतर होता है. पसीना आने पर भी खराब नहीं हाेता है. इसे हमेशा ट्रेंड मेकअप आर्टिस्ट से कराना चाहिए. एयर ब्रश मेकअप चेहरे को नेचुरल और ग्लाेइंग लुक मिलता है. काया लिक्विड एयर ब्रश ब्राइडल मेकअप और काया प्रीमियम मेकअप द्वारा दूल्हे-दुल्हन का मेकअप किया जाता है.
-पूजा, सेंटर मैनेजर, काया

एयरब्रश मेकअप की डिमांड
इयर ब्रश मेकअप की डिमांड ज्यादा है. दुल्हन और दूल्हे को इयर ब्रश मेकअप किया जा रहा है. कैल्विन स्पेशल, थ्रीडी एचडी और इयर ब्रश मेकअप की सुविधा उपलब्ध है. सिल्वर और गोल्ड प्री ब्राइडल पैकेज भी उपलब्ध है.
-अरविंद ठाकुर, मेकअप आर्टिस्ट, कैल्विन एंड हॉब्स

लांग लास्टिंग है यह मेकअप ट्रेंड
एयर ब्रश मेकअप यूएसए के प्रोडक्ट और एयर गन मशीन से की जाती है. यह लांग लाॅस्टिंग होता है़ एयर ब्रश मेकअप केमिकल फ्री होता है. इस वेडिंग सीजन हमारे यहां मेटलिक मेकअप भी लांच किया गया है. जो 16 घंटे तक बरकरार रहता है. इस सीजन पार्टी मेकअप भी लांच किया गया है.
आलोक गेरा, संचालक, वीएलसीसी

कीमत जानिए

काया

इयर ब्रश ब्राइडल मेकअप : 10000-16000 रुपये

ग्रूम इयर ब्रश मेकअप : 3500-5000

कैल्विन एंड हॉब्स

कैल्विन स्पेशल : 9000

थ्रीडी एचडी : 12000

इयर ब्रश : 15000

ग्रूम एचडी मेकअप : 3500

इयर ब्रश मेकअप : 4500

वीएलसीसी

ब्राइडल क्रेयलॉन : 6500

ग्रूम मेकअप : 2500

पार्टी मेकअप : 2100

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola