..जब गैंगरेप की शिकार लड़की ने कहा मैं गिड़गिड़ा रही थी, वे हंस रहे थे..अब आइपीएस बन सुधारूंगी समाज

Updated at : 07 Nov 2017 12:45 AM (IST)
विज्ञापन
..जब गैंगरेप की शिकार लड़की ने कहा मैं गिड़गिड़ा रही थी, वे हंस रहे थे..अब आइपीएस बन सुधारूंगी समाज

राजधानी भोपाल में छह दिन पहले गैंगरेप की शिकार लड़की मीडिया के सामने आयी. लड़की ने कहा कि वह आइपीएस अफसर बनकर समाज और सिस्टम की बुराइयों को खत्म करना चाहती है. पीड़िता ने बताया कि वह अपने जिंदगी को एक और मौका देगी और आइपीएस बनकर महिलाओं के खिलाफ हो रहे अपराधों पर लगाम […]

विज्ञापन
राजधानी भोपाल में छह दिन पहले गैंगरेप की शिकार लड़की मीडिया के सामने आयी. लड़की ने कहा कि वह आइपीएस अफसर बनकर समाज और सिस्टम की बुराइयों को खत्म करना चाहती है. पीड़िता ने बताया कि वह अपने जिंदगी को एक और मौका देगी और आइपीएस बनकर महिलाओं के खिलाफ हो रहे अपराधों पर लगाम कसेगी.
ज्ञात हो कि 31 अक्तूबर को हबीबगंज रेलवे स्टेशन के पास 19 साल की छात्र से कोचिंग से लौटने के दौरान गैंगरेप किया था. पुलिस ने रेप के चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. इस घटना के बाद राज्य में कोचिंग का वक्त रात 10 बजे से घटाकर आठ बजे तक करने का ऑर्डर दिया गया है. पीड़िता ने बताया कि वह समाज और सिस्टम में सुधार लाना चाहती हैं. वह भारतीय पुलिस सेवा में शामिल होकर पुलिस डिपार्टमेंट में सुधार लाना चाहती हैं. वह सिस्टम और पुलिस के खिलाफ अफसोस नहीं जताना चाहती बल्कि उसके मन में गुस्सा भरा है.
गैंगरेप की शिकार लड़की ने कहा
लड़की ने कहा कि मैं गिड़गिड़ा रही थी, वे हंस रहे थे, सभी दरिंदों को बीच चौराहे पर फांसी दे देनी चाहिए. मेरी एक ही अपील है कि इस तरह की वारदात के बाद परिजनों को पीड़ित का साथ देते हुए आवाज उठाना चाहिए. मेरे पेरेंट्स दोनों पुलिस में हैं. अगर हमारे साथ ऐसा हुआ, तो सोचिए बाकी लोगों का क्या होता होगा. जब हम आरोपी को पकड़ने गये तो बस्ती के लोगों ने हम पर अटैक कर दिया था, लेकिन पापा ने उस आरोपी को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola