पाक में अब भी जारी है झूठी शान के नाम पर महिलाओं की हत्या

इस्लामाबाद : पाकिस्तान में झूठी शान के नाम पर हत्याओं पर रोक लगाने के लिए लागू किये गये कानून को एक वर्ष हो गया है. लेकिन अब तक इस अत्यंत रूढ़िवादी देश में युवतियों की उनके रिश्तेदारों द्वारा हत्या किये जाने का सिलसिला बदस्तूर जारी है. पाकिस्तान की कंदील बलोच की पिछले साल जुलाई में […]
इस्लामाबाद : पाकिस्तान में झूठी शान के नाम पर हत्याओं पर रोक लगाने के लिए लागू किये गये कानून को एक वर्ष हो गया है. लेकिन अब तक इस अत्यंत रूढ़िवादी देश में युवतियों की उनके रिश्तेदारों द्वारा हत्या किये जाने का सिलसिला बदस्तूर जारी है.
पाकिस्तान की कंदील बलोच की पिछले साल जुलाई में उसके भाई द्वारा हत्या के बाद इससे जुड़े कानूनों की खामियों को दुरस्त करने की मांग को बल मिला था. उसके तीन माह बाद उस बहु-प्रतीक्षित विधेयक को पारित कर दिया गया, जिसकी महिला अधिकार संगठनों ने सराहना की. हालांकि एक साल बाद वकीलों और कार्यकर्ताओं का कहना है कि देश में झूठी शान के नाम पर हत्या का सिलसिला बहुत भयावह प्रतीत हो रहा है.
इस साल हुई 280 महिलाओं की हत्या
पाकिस्तान के मानवाधिकार आयोग के मुताबिक अक्तूबर 2016 से इस साल जून तक ऐसी 280 हत्याएं हुईं. हालांकि ऐसा माना जाता है कि यह आंकड़ा कम करके आंका गया है और अधूरा है. औरत फाउंडेशन के लिए काम करने वाली अधिवक्ता बेनजीर जातोई ने कहा, कोई बदलाव नहीं हुआ है. उन्होंने कहा, वास्तव में कानून पारित किये जाने के बाद पेशावर हाइकोर्ट एक व्यक्ति को दो बार झूठी शान से जुड़े अपराधों में दोषमुक्त कर चुका है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




