मस्तिष्क रोगों के इलाज में अग्रणी श्री चित्र तिरुनाल हॉस्पिटल

केरल के तिरुअनंतपुरम स्थित श्री चित्र तिरुनाल इंस्टीट्यूट फॉर मेडिकल साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी, भारत सरकार के साइंस एंड टेक्नोलॉजी डिपार्टमेंट के अधीन एक राष्ट्रीय संस्थान है. इसकी स्थापना 1973 में त्रावणकोर के महाराजा श्री चित्र तिरुनाल बलराम वर्मा ने केरल के लोगों के हितों को ध्यान में रखते हुए की थी. उन्होंने न केवल इसके […]
उन्होंने न केवल इसके लिए फंड दिया, बल्कि अपना निजी भवन भी दिया था. 1976 में इसका उद्घाटन तत्कालीन योजना आयोग के डिप्यूटी चेयरमैन ने किया. यहां एक ही छत के नीचे मेडिकल साइंस और टेक्नोलॉजी दोनों तरह की सुविधाएं मौजूद हैं. 1980 में इसे राष्ट्रीय अस्पताल घोषित किया गया. 253 बेडों की क्षमतावाले इस संस्थान का उद्देश्य मरीजों की बेहतर देखभाल, तकनीकी विकास और हेल्थ रिसर्च स्टडीज पर ध्यान देना है. यहां बायोकेमिस्ट्री, कार्डियोलॉजी, कार्डियोवैस्क्यूलर एंड थोरेसिक सर्जरी, सेल्यूलर एंड मॉलीक्यूलर कार्डियोलॉजी, क्लिनिकल इंजीनियरिंग, माइक्रोबायोलॉजी, न्यूरोलॉजी, न्यूरोसर्जरी, पैथोलॉजी और रेडियोलॉजी विभाग मौजूद हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




