महिलाओं का सेफ्टी फ्रेंड है ''निडर''
Updated at : 18 Oct 2017 1:31 PM (IST)
विज्ञापन

आये दिन महिलाओं के साथ जिस तरह से आपराधिक घटनाएं बढ़ रही हैं, उसे ध्यान में रखते हुए एमआइटी के युवा साइंटिस्ट मनीषा मोहन ने एक ऐसा डिवाइस बनाया है, जो ऐसी किसी विषम परिस्थिति में महिलाओं के लिए मददगार साबित हो सकता है. इस डिवाइस का नाम है- ‘निडर’. इस डिवाइस के साथ एक […]
विज्ञापन
आये दिन महिलाओं के साथ जिस तरह से आपराधिक घटनाएं बढ़ रही हैं, उसे ध्यान में रखते हुए एमआइटी के युवा साइंटिस्ट मनीषा मोहन ने एक ऐसा डिवाइस बनाया है, जो ऐसी किसी विषम परिस्थिति में महिलाओं के लिए मददगार साबित हो सकता है. इस डिवाइस का नाम है- ‘निडर’. इस डिवाइस के साथ एक स्टिकर अटैच है, जिसे अपने कपड़े पर लगाना होता है.
जब किसी महिला के वस्त्र उसकी इच्छा के विरुद्ध उतारे जाते हैं, तो इस स्टिकर पर लगा अलार्म बज उठता है. दरअसल, इस स्टिकर में ऐसी व्यवस्था है कि वह जबरदस्ती की प्रक्रिया को समझ सकता है. इस सेंसर में चार लेयर लगे हैं, जो कपड़े उतारने की प्रक्रिया में हुई जबर्दस्ती और सहमति को समझ सकते हैं.
ऐसी व्यवस्था भी है कि अगर महिला बेहोश हो, लाचार हो या नशे में चूर हो, तो वह समझ सके. इसके अंदर एक ब्लूटूथ है, जिसे स्मार्टफोन से अटैच करना होता है. जब महिला खतरे में होती है, तो उसके रिश्तेदारों, दोस्तों और घरवालों को तेज आवाज में अलर्ट जाता है. यह डिवाइस दो मोड में काम करता है, एक्टिव और पैसिव.
अगर कोई अन्य व्यक्ति किसी महिला के कपड़े उतारने की कोशिश करता है, तो स्मार्टफोन पर एक अलर्ट आता है कि इसमें उसकी सहमति है या नहीं. अगर महिला 30 सेकेंड के अंदर रेस्पॉन्ड नहीं करती, तो यह अलर्ट मैसेज फोन में इस एप्प के साथ सेव किये गये रिश्तेदारों और दोस्तों को के फोन पर फॉरवर्ड हो जाता है. साथ ही उसका लोकेशन भी बता दिया जाता है, ताकि वे तुरंत उसकी मदद कर सकें.
यह डिवाइस ब्लूटूथ के जरिये फोन से कनेक्ट होता है. स्टिकर को महिला के ड्रेस में अटैच किया जाता है. डिवाइस को यूज करने के लिए स्टिकर को पहननेवाली महिला को संबंधित एप्प डाउनलोड करना होता है, जो डिवाइस और स्टिकर को आपस में कनेक्ट करता है. तभी यह डिवाइस काम करता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




