World Social Media Day 2024: क्यों मनाया जाता है सोशल मीडिया दिवस, क्या है इसके पीछे का इतिहास

World Social Media Day 2024
World Social Media Day 2024: सोशल मीडिया डे हर साल 30 जून को मनाया जाता है, ऐसे में जानें क्या है इस खास दिन का इतिहास और महत्व.
World Social Media Day 2024: सोशल मीडिया दिवस हर साल 30 जून को मनाया जाता है, यह दिन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के महत्व और उनके प्रभाव को मान्यता देने के लिए मनाया जाता है, सोशल मीडिया ने पिछले कुछ सालों में हमारे जीवन पर एक छाप छोड़ दी है , चाहे वह व्यक्तिगत संचार हो, व्यापार हो या फिर समाचार और जानकारी का प्रसार हो.
इतिहास
सबसे पहले हम सोशल मीडिया दिवस के इतिहास को जान लेते हैं सोशल मीडिया दिवस की शुरुआत मशाबल (Mashable) वेबसाइट ने 2010 में की थी, इसका उद्देश्य था सोशल मीडिया के प्रभाव को पहचानना और उसकी उपलब्धियों का जश्न मनाना, सोशल मीडिया ने दुनिया को एक छोटे गांव की तरह बना दिया है, जहां लोग आसानी से एक-दूसरे से जुड़ सकते हैं और अपनी बातों को एक दूसरे तक पहुचा सकते हैं.
महत्व
इस दिन, लोग सोशल मीडिया पर विशेष पोस्ट साझा करते हैं, हैशटैग का उपयोग करते हैं और ऑनलाइन इवेंट्स का आयोजन करते हैं, यह दिन हमें यह याद दिलाता है कि सोशल मीडिया सिर्फ मनोरंजन का साधन नहीं है, बल्कि यह एक शक्तिशाली श्रोत है जो हमें जोड़ता है और हमारे विचारों और सूचनाओं का आदान-प्रदान करने में मदद करता है.
Also Read: Oral Care: अपने दांतों को सफेद और चमकदार बनाना चाहते हैं? अपनाए से 5 आदतें
उद्देश्य
सोशल मीडिया दिवस हमें सोशल मीडिया के सकारात्मक पहलुओं का जश्न मनाने का अवसर देता है और हमें यह याद दिलाता है कि कैसे यह हमारे जीवन को बदल रहा है, इस दिन का उद्देश्य सोशल मीडिया के प्रभाव को स्वीकारना और इसे जिम्मेदारी से उपयोग करने की प्रेरणा देना है.
इन्पुट- आशी गोयल
Also Read: Amarnath Yatra Tips: बाबा बर्फानी के दर्शन करने का बना रहे हैं प्लान, तो इन बातों का रखें खास ध्यान
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pushpanjali
मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










