ePaper

Viral Video : पानी के अंदर महिला ने किया ऐसा करतब कि सब रह गये हैरान, देखें वीडियो

Updated at : 04 Sep 2022 12:34 PM (IST)
विज्ञापन
Viral Video : पानी के अंदर महिला ने किया ऐसा करतब कि सब रह गये हैरान, देखें वीडियो

Viral Video : वीडियो की बात करें तो इसके शुरूआत में महिला, जो ऊंची हिल के जूते पहने हुए एक पूल में उल्टा चलती दिख रही है. इसके बाद वह अचानक पूरे 360 डिग्री के आसपास घूम जाती है, पूल के नीचे से एक बैग पकड़ती है, उसे अपने कंधे पर रख देती है, और सीधे चलने लगती है.

विज्ञापन

Viral Video : यदि आप सोशल मीडिया पर एक्‍टिव रहते हैं तो आपको कई हैरान कर देने वाले वीडियो देखने को मिलते होंगे. आज हर कोई अपनी प्रतिभा को सोशल मीडिया के माध्‍यम से ही लोगों के बीच लेकर जाने पर विश्‍वास करता है. इसी क्रम में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसपर लोग लगातार अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. इस वीडियो की बात करें तो इसमें एक महिला स्विमिंग पूल के अंदर उल्टा कैटवॉक करती नजर आ रही है. इसे इंस्‍टाग्राम पर Kristimakusha नामक यूजर ने शेयर किया है.

इस वीडियो के कैप्‍शन में लिखा गया है “The Devil Wears Prada. You can also ROTATE your phone for better angle,” इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर गौर करेंगे तो जिस महिला का जिक्र किया जा रहा है उसका नाम क्रिस्टीना माकुशेंको है जो चार बार की सिंक्रोनाइज्ड स्विमिंग में वर्ल्ड चैंपियन हैं.

अचानक पूरे 360 डिग्री के आसपास घूम जाती है महिला

वीडियो की बात करें तो इसके शुरूआत में महिला, जो ऊंची हिल के जूते पहने हुए एक पूल में उल्टा चलती दिख रही है. इसके बाद वह अचानक पूरे 360 डिग्री के आसपास घूम जाती है, पूल के नीचे से एक बैग पकड़ती है, उसे अपने कंधे पर रख देती है, और सीधे चलने लगती है. हालांकि वीडियो को सोशल मीडिया पर जुलाई में शेयर किया गया था, लेकिन अब ये तेजी से वायरल हो रहा है. इसे इंस्टाग्राम पर 54.1 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है और 1.7 मिलियन से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं. लोग महिला की जमकर तारीफ करते नजर आ रहे हैं.

https://www.instagram.com/reel/CgR9S4vIDuZ/?utm_source=ig_embed&ig_rid=87a5cad2-b0e9-4713-8334-2e88049c2f03
आपने मुझे आश्चर्य में डाल दिया

आइए अब लोगों के कमेंट की बात करते हैं जो इस वीडियो में देखने को मिले हैं. एक यूजर ने लिखा है कि You are sooo gooood…आपने मुझे आश्चर्य में डाल दिया है. आपने पानी के अंदर ये कैसे कर लिया ? एक अन्‍य यूजर ने लिखा कि जब आप अपने हाथ और पैर को हिलाया तो पानी स्‍थिर कैसे थी ? यह काफी अविश्वसनीय है… क्रिस्टीना माकुशेंको के इंस्टाग्राम पर नजर डालें तो यहां उनके 6.8 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं. वह अक्सर स्विमिंग की अपनी तस्वीरें और वीडियो पोस्ट करती रहती हैं जिन्हें सोशल मीडिया यूजर्स खूब पसंद कर रहे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola