Murmura Matar Recipe: चाय के साथ ट्राई करें सर्दियों का ये खास नाश्ता, बनाएं मुरमुरा मटर

Edited by Sweta Vaidya
Updated:
विज्ञापन

मुरमुरा मटर (AI Image)

Murmura Matar Recipe: शाम में चाय के साथ सर्व करें मुरमुरा और मटर से बनी ये टेस्टी डिश. इसे बनाने के लिए आपको ज्यादा सामग्री की जरूरत भी नहीं पड़ेगी.

विज्ञापन

Murmura Matar Recipe: ठंड के मौसम में हरे ताजे मटर बाजार में आसानी से मिल जाते हैं. मटर का इस्तेमाल अक्सर सब्जी, पुलाव या पराठे बनाने में होता है. लेकिन इससे आप कई तरह के स्वादिष्ट स्नैक्स भी तैयार कर सकते हैं जैसे मटर टिक्की, मटर के पकौड़े या मटर की कचौड़ी. सर्दियों के मौसम में आप भी नाश्ते में मटर से कुछ तैयार करना चाहते हैं तो ये आर्टिकल आपके काम की है. आप मुरमुरा मटर को बना सकते हैं. इस स्नैक्स की खास बात ये है कि आप इसे झटपट से बना सकते हैं और आपके घरवालों को ये जरूर पसंद आएगा. आइए इस आर्टिकल से जानते हैं मुरमुरा मटर बनाने की विधि. 

मुरमुरा मटर बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?

  • मुरमुरा- 2 कप 
  • मटर- 1 कप 
  • हरी मिर्च- 1 
  • नमक- स्वादानुसार 
  • प्याज- 1 बारीक कटा हुआ 
  • सरसों तेल- 2 बड़े चम्मच
  • धनिया पत्ती- 2 चम्मच बारीक कटी हुई 

मुरमुरा मटर को कैसे तैयार करें?

  • मुरमुरा मटर बनाने के लिए सबसे पहले आप एक कड़ाही को गर्म करें और इसमें तेल को डाल दें. 
  • अब आप इसमें हरी मिर्च को काटकर डाल दें. इसके बाद आप प्याज को भी काटकर डाल दें और थोड़ी देर भूनें. इसके बाद आप मटर को डालकर भूनें. 
  • मटर जब पक जाए तब आप इसमें स्वादानुसार नमक को डालकर मिक्स कर लें. 
  • अब आप मुरमुरा को मटर में डाल दें और अच्छे से मिक्स कर लें. गैस को बंद कर दें.
  • फिर आप इसमें धनिया पत्ती को डालकर अच्छे से मिला दें. इसे आप तुरंत सर्व कर दें. 
  • इस तरीके से आप मुरमुरा मटर को तैयार कर सकते हैं. 

यह भी पढ़ें- Winter Special Gobhi Pakora Recipe: सर्दियों में दोस्तों के लिए स्नैक्स में बनाएं गोभी के पकौड़े, चटनी के साथ करें सर्व

यह भी पढ़ें- Mooli-Aloo Sabji Recipe: ठंड के दिनों में जरूर ट्राई करें मूली-आलू की सब्जी, झटपट करें तैयार

यह भी पढ़ें- Gud Makhana Recipe: घर आए दोस्तों के लिए बनाएं कुछ मीठा, झटपट तैयार करें गुड़ मखाना

विज्ञापन
Sweta Vaidya

लेखक के बारे में

By Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो. झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola