Gajar Methi Sabji: ठंड के मौसम में तैयार करें खास रेसिपी, बनाएं स्वादिष्ट गाजर-मेथी की सब्जी

Updated:
विज्ञापन
gajar methi sabji

gajar methi sabji ( AI Image)

Gajar Methi Sabji: सर्दियों में रोटी, पराठे या चावल-दाल के साथ सर्व करें गाजर-मेथी की सब्जी. आइए इस आर्टिकल से जानते हैं गाजर-मेथी की सब्जी बनाने की रेसिपी.

विज्ञापन

Gajar Methi Sabji: सर्दियों में गाजर का हलवा घरों में अक्सर तैयार किया जाता है और लोग शौक से इसे खाते भी हैं. लेकिन, हर बार गाजर से बना हलवा खाकर आप बोर हो चुके हैं, तो गाजर से आप टेस्टी सब्जी तैयार कर सकते हैं. ठंड के दिनों में आप गाजर-मेथी की सब्जी बना सकते हैं. ताजे गाजर और मेथी के पत्तों से तैयार इस सब्जी का स्वाद लाजवाब होता है. आप इस सब्जी को रोटी, पराठे या चावल-दाल के साथ सर्व कर सकते हैं. 

गाजर-मेथी की सब्जी बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?

  • मेथी के पत्ते- 1 कप
  • गाजर- 2
  • जीरा- 1 चम्मच
  • हींग- चुटकी भर
  • हरी मिर्च- 1 
  • अदरक-लहसुन का पेस्ट- 1 छोटा चम्मच
  • हल्दी- आधा छोटा चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर- आधा छोटा चम्मच
  • धनिया पाउडर- 1 चम्मच
  • नमक- स्वादानुसार
  • अमचूर पाउडर- आधा चम्मच
  • गरम मसाला- आधा छोटा चम्मच

गाजर-मेथी की सब्जी को कैसे तैयार करें?

  • गाजर-मेथी की सब्जी बनाने के लिए सबसे पहले आप मेथी के पत्तों को धोकर बारीक काट लें. अब आप गाजर को भी अच्छे से धो लें. गाजर को छीलकर छोटे टुकड़ों काट लें.
  • अब आप एक कड़ाही में तेल को डाल दें और इसमें जीरा और हींग को डाल दें. इसमें आप हरी मिर्च, बारीक कटा प्याज को काटकर डाल दें. इसके बाद आप अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर अच्छे से भूनें.
  • अब आप कटे हुए गाजर को डाल दें और ढककर कुछ देर तक पकाएं. इसके बाद आप मेथी के पत्तों को डालकर अच्छे से पका लें. इसमें आप हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर और नमक को डाल दें. मसाले जब अच्छे से पक जाए तब आप इसमें अमचूर पाउडर को मिला दें. स्वाद बढ़ाने के लिए आप इसमें गरम मसाला को डालकर अच्छे से मिला लें. इसे थोड़ी देर पका लें. इस तरीके से आप गाजर-मेथी की सब्जी को बना सकते हैं. 

यह भी पढ़ें- Mooli-Aloo Sabji Recipe: ठंड के दिनों में जरूर ट्राई करें मूली-आलू की सब्जी, झटपट करें तैयार

यह भी पढ़ें- Palak-Matar Sabji Recipe: ठंड के मौसम में झटपट बनाएं पालक-मटर की सब्जी, लंच के लिए करें तैयार

प्रभात खबर पॉडकास्ट में रवि शास्त्री 7 दिसंबर को.
प्रभात खबर पॉडकास्ट में रवि शास्त्री 7 दिसंबर को.
विज्ञापन
श्वेता वैद्य

लेखक के बारे में

By श्वेता वैद्य

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola