केले के छिलके को फेंकना कर देंगे बंद, जब जान जाएंगे इसके इस्तेमाल

Updated at : 07 Feb 2026 2:08 PM (IST)
विज्ञापन
Uses Of Banana Peels In Hindi

केले के छिलके का इस्तेमाल (Image-iStock)

Uses Of Banana Peels: क्या आप जानते हैं सिर्फ केला ही नहीं बल्कि इसके छिलके भी काफी काम की चीज है. इसका इस्तेमाल जानकर आप हैरान हो जाएंगे और आज से इस छिलके को फेंकना बंद कर देंगे.

विज्ञापन

Uses Of Banana Peels: पका केला हो या कच्चा केला, हर किसी के घर में आता है. केला स्वाद और सेहत दोनों से भरपूर होता है. हालांकि इसके छिलके को हमेशा ही बेकार समझकर फेंक दिया जाता है. लेकिन आप नहीं जानते होंगे कि केले के छिलके का भी इस्तेमाल किया जा सकता है. आज हम आपको केले के छिलके से होने वाले फायदों के बारे में बताते हैं, जिसे जानकर आप आज से ही केले के छिलके को फेंकना बंद कर देंगे और इसे संभाल कर रखेंगे. चलिए बताते हैं केले के छिलके के बेहतरीन इस्तेमाल.

कीड़े काटने पर राहत

अगर आपको मच्छर या किसी अन्य कीड़े ने काटा है तो उस स्थान पर केले के छिलके का अंदरूनी हिस्सा रगड़ने से खुजली और सूजन की समस्या कम हो जाती है.

प्राकृतिक खाद

केले के छिलके पाए जाने वाले पोटेशियम, फास्फोरस और मैग्नीशियम पौधों की वृद्धि के लिए जरूरी पोषक तत्व देते हैं. केले के छिलके पौधे के लिए प्राकृतिक खाद का काम करते हैं. आप चाहें तो इन्हें काटकर सीधे मिट्टी में डाल दें या फिर सूखा कर इसका पाउडर बना कर रख सकते हैं.  

कीट नियंत्रण

अगर आप अपने बगीचे में चींटियां या अन्य छोटे कीड़े को परेशान है तो केले के छिलके उन्हें दूर रखने में आपकी मदद कर सकते हैं. इसके लिए आप कीड़े वाले पौधे के पास केले के छिलके को रख देंगे तो कीड़े वहां से भाग जाएंगे.

यह भी पढ़ें: Cooking Tips and Tricks: इन कुकिंग टिप्स से नार्मल खाने में भी आएगा गजब का स्वाद

हेल्दी टी

केले के सूखे छिलके से बनी चाय एंटीऑक्सीडेंट युक्त होती है. यह चाय तनाव कम करके नींद में सुधार लाने का बहुत ही कारगर उपाय है.

स्किन केयर

केले के छिलके को त्वचा पर रगड़ने से मुंहासे, झुर्रियां और जलन जैसी समस्या से राहत मिल सकती है. केले में  मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और मिनरल्स त्वचा को पोषण देने का बहुत की कारगर उपाय है.

पॉलिश करने में सहायक

केले के छिलके का इस्तेमाल आप लेदर के जूते, बैग या सिल्वर ज्वेलरी को चमकाने के लिए भी कर सकते हैं.  इसके लिए आप छिलके के अंदर वाले हिस्से को रगड़ें और उसके बाद आप साफ कपड़े से पॉलिश कर लें. देखेंगे कि चीजें फिर से नई जैसी हो जाएंगी. 

यह भी पढ़ें: Kitchen Tips: अब खराब नहीं होंगे किचन में रखे ये सामान, बस आजमाएं आसान ट्रिक्स

यह भी पढ़ें: How to Make Thick Malai: अब दूध में जमेगी मोटी मलाई, बस अपनाएं ये ट्रिक्स

विज्ञापन
Rani Thakur

लेखक के बारे में

By Rani Thakur

बंगाल की धरती पर एक दशक से अधिक समय तक समृद्ध पत्रकारिता अनुभव के साथ, रानी ठाकुर अब बिहार की धरती पर अपनी लेखनी से पहचान बना रही हैं. कोलकाता में कई राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित अखबारों के लिए रिपोर्टिंग और सब-एडिटिंग का अनुभव हासिल करने के बाद, वे अब प्रभात खबर के डिजिटल डेस्क से जुड़ी हैं, जहां वे लाइफ स्टाइल की खबरों के माध्यम से अपनी रचनात्मक सोच और पत्रकारिता कौशल को नई दिशा दे रही हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola