Masoor Dal Tikki Recipe: शाम के वक्त को बनाएं स्पेशल, चाय के साथ ट्राई करें मसूर दाल टिक्की

Updated:
विज्ञापन
masoor dal tikki

masoor dal tikki ( AI Image)

Masoor Dal Tikki Recipe: शाम की चाय के साथ आप भी कुछ टेस्टी स्नैक्स बनाने की सोच रहे हैं तो आप मसूर दाल टिक्की को बना सकते हैं. इस आर्टिकल से जानते हैं मसूर दाल टिक्की को बनाने का तरीका.

विज्ञापन

Masoor Dal Tikki Recipe: शाम के वक्त या हल्की भूख लगने पर सबसे पहले जिस चीज का नाम दिमाग में आता है वो है स्नैक्स. चाय के साथ स्नैक्स मिल जाए तो स्वाद दोगुना हो जाता है. स्नैक्स में आप भी कुछ अलग ट्राई करना चाहते हैं तो ये आर्टिकल आपके काम की है. आप स्नैक्स में मसूर दाल टिक्की को बना सकते हैं. आप इसे घर पर आसानी से बना सकते हैं. इसे आप शाम की चाय के साथ, बच्चों के टिफिन में या मेहमानों के लिए स्टार्टर के तौर पर सर्व कर सकते हैं. 

मसूर दाल टिक्की बनाने लिए क्या सामग्री चाहिए?

  • मसूर दाल- 1 कप
  • प्याज- 1 
  • हरी मिर्च- 2
  • अदरक-लहसुन का पेस्ट- 1 बड़ा चम्मच
  • धनिया पत्ती- 2 चम्मच बारीक कटी हुई
  • लाल मिर्च पाउडर- आधा चम्मच
  • गरम मसाला- आधा चम्मच
  • चाट मसाला- आधा चम्मच
  • नमक- स्वादानुसार
  • बेसन- 2 चम्मच 
  • तेल- जरूरत के अनुसार

यह भी पढ़ें- Idli Recipes Ideas: नाश्ते में इडली खाना है पसंद, तो जरूर ट्राई करें ये रेसिपी आइडियाज 

मसूर दाल टिक्की को कैसे तैयार करें?

  • मसूर दाल टिक्की बनाने के लिए आप सबसे पहले मसूर दाल को धो लें. अब आप इसे 2-3 घंटे के लिए भिगो दें. अब पानी छानकर दाल को मिक्सी जार में डाल दें. इसमें आप हरी मिर्च को डाल कर पीस लें.
  • अब आप एक बड़े बर्तन में दाल का पेस्ट निकाल लें. इसमें आप बारीक कटा हुआ प्याज, अदरक-लहसुन पेस्ट, गरम मसाला, चाट मसाला, लाल मिर्च का पाउडर, नमक और बेसन डालकर अच्छी तरह मिक्स करें. अब आप तवा को गर्म करें और इसमें थोड़ा सा तेल डालें.
  • अब आप मिश्रण से थोड़ा सा हिस्सा लें और हाथों से गोल कर के चिपटा कर लें. इसे आप तवा पर डालें और दोनों तरफ से पका लें. आप चाहें तो इसे तेल में फ्राई भी कर सकते हैं. मसूर दाल टिक्की को आप हरी चटनी या टोमैटो सॉस के साथ सर्व करें. 

यह भी पढ़ें- Gond Laddu Recipe: ठंड के मौसम में बनाएं टेस्टी और मजेदार गोंद के लड्डू

यह भी पढ़ें- Moong Dal Dahi Vada: इस स्पेशल रेसिपी से बनाएं सुपर सॉफ्ट और स्पंजी मूंग दाल दही वड़ा, खट्टा मीठा स्वाद जो जीत लेगा हर किसी का दिल

विज्ञापन
श्वेता वैद्य

लेखक के बारे में

By श्वेता वैद्य

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola