ePaper

Palak Chana Recipe: चावल या रोटी के साथ खाएं टेस्टी पालक चना, जानें बनाने का तरीका 

Updated at : 09 Nov 2025 9:29 AM (IST)
विज्ञापन
Chana Palak Recipe

Chana Palak Recipe (AI image)

Palak Chana Recipe: आज हम आपको इस आर्टिकल में पालक चना बनाने की रेसिपी बताएंगे, जिसे आप बिना ज्यादा मेहनत के आसानी से घर पर बना सकते हैं.

विज्ञापन

Palak Chana Recipe: पालक से आपने कई तरह की रेसिपी घर पर बनाकर ट्राई की होंगी जैसे पालक पनीर, पालक पराठा या पालक दाल. इसलिए आज हम लेकर आए हैं पालक से बनी एक नई रेसिपी – पालक चना. पालक चना बनाने में आपको ज्यादा सामग्री या मेहनत की जरूरत नहीं पड़ेगी. इसे आप लंच या डिनर में पराठे या चावल के साथ सर्व कर सकते हैं. तो आइए जानते हैं आसान तरीके घर पर पालक चना बनाने की विधि. 

पालक चना बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?

  • काले चने – 1 कप 
  • पालक – 2 कप (बारीक कटा हुआ)
  • प्याज – 1 बड़ा (बारीक कटा हुआ)
  • टमाटर – 1 (बारीक कटा हुआ)
  • हरी मिर्च – 1-2 (बारीक कटी हुई)
  • अदरक-लहसुन पेस्ट – 1 छोटी चम्मच
  • तेल – 2 बड़े चम्मच
  • जीरा – 1 छोटी चम्मच
  • हल्दी पाउडर – आधा छोटा चम्मच
  • धनिया पाउडर – आधा छोटा चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर – आधा छोटा चम्मच
  • गरम मसाला – आधा छोटा चम्मच
  • नमक – स्वादानुसार
  • पानी – जरूरत के अनुसार 

यह भी पढ़ें: Palak Soup Recipe: सर्दियों में गर्माहट का लें मजा, घर पर बनाएं टेस्टी और हेल्दी पालक सूप

यह भी पढ़ें: Lauki Appe Recipe Winter Special: ठंड के मौसम में मिलेगा स्वाद का असली मजा, जब बनाएंगे लौकी से इतने स्वादिष्ट अप्पे

पालक चना बनाने की विधि क्या है?

  • सबसे पहले काले चने को रातभर पानी में भिगो दें. फिर इसे सुबह प्रेशर कुकर में पानी और थोड़ा नमक डालकर 4-5 सीटी आने तक उबाल लें. 
  • अब एक कड़ाही में तेल गरम करें. फिर इसमें जीरा और प्याज डालकर सुनहरा होने तक अच्छे से भून लें. 
  • अब अदरक-लहसुन पेस्ट और हरी मिर्च डालकर 1 मिनट चलाएं. उसके बाद टमाटर, हल्दी, लाल मिर्च, धनिया पाउडर और नमक डालें. 
  • सारे मसाले को तेल अलग होने तक भूनें. अब इसमें बारीक कटा हुआ पालक डालें और 2–3 मिनट तक पकाएं, फिर उबले हुए चने और पानी डालें. 
  • इसे ढककर 10 मिनट धीमी आंच पर पकाएं और गैस बंद करने से पहले गरम मसाला डालें और अच्छी तरह मिलाएं. 
  • तैयार है आपका गरमा-गरम पालक चना. इसे आप रोटी या जीरा राइस के साथ सर्व करें और स्वाद का मजा लें. 

यह भी पढ़ें: Urad Dal Ki Puri: सिंपल पुरी को दें नया ट्विस्ट, ट्राई करें उड़द दाल की टेस्टी पूरी 

विज्ञापन
Priya Gupta

लेखक के बारे में

By Priya Gupta

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर के लाइफस्टाइल बीट पर 1 साल से काम कर रही हैं. यहां वे हेल्थ, फैशन और भी ट्रेंड से जुड़ी आर्टिकल लिखती हैं. ये हर लेख को दिल से लिखती है, जो पाठकों को सिर्फ जानकारी नहीं, एक एहसास पहुंचा सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola